
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 19, 2021 5:05 PM IST
सौंफ और मिश्री साथ खाने के फायदे...
Saunf and Mishri Benefits in Hindi: सौंफ (Fennel seeds) को एक माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाया जाता है। इसका स्वाद और सुगंध दोनों ही बेहद अच्छा लगता है। खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन तो काफी पुराना चलन है। सौंफ और मिश्री अलग-अलग खाने से भी सेहत को लाभ होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सौंफ और मिश्री का सेवन आप एक साथ करते हैं, तो क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? दोनों को साथ में खाने से सेहत को कई फायदे हो (Saunf and Mishri benefits) सकते हैं। जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम आदि तत्वों से भरपूर होता है सौंफ (Fennel seeds)। सौंफ सबसे ज्यादा पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। सांसों की दुर्गंध को दूर करता है। हृ्दय रोगों के होने की संभावनाओं को कम कर सकता है। आइए जानते हैं, सौंफ-मिश्री को साथ में खाने से सेहत को होने वाले फायदों (Saunf and Mishri benefits in Hindi) के बारे में यहां....
हालांकि, जितना फायदेमंद सौंफ होता है, उतना ही फायदेमंद मिश्री (Rock sugar) भी होती है। मिश्री में मौजूद गुणों की बात करें, तो इसमें कई तरह के विटामिन्स जैसे बी1, बी2, बी12, आयरन आदि होते हैं। मिश्री चीनी से थोड़ी कम मीठी होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। मिश्री खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल, इम्यूनिटी पावर बढ़ने के साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत (mishri khane ke fayde) होती है। सर्दी-जुकाम होने पर भी मिश्री का सेवन घी, काली मिर्च पाउडर के साथ करने पर राहत मिलती है।
1 सौंफ और मिश्री को साथ में खाने से भोजन (Saunf and Mishri Benefits in Hindi) जल्दी पचता है।
2 यदि आप प्याज खाते हैं, तो इन दोनों को साथ में खाने से मुंह से प्याज की बदबू चली जाती है।
3 सर्दि-जुकाम, गले में खराश होने पर भी आप सौंफ और मिश्री का सेवन चबा-चबा कर सकते हैं।
4 सौंफ का तेल मार्केट से खरीद लें। इसे मिश्री के पाउडर में मिलाएं। इसका सेवन करने से डायरिया और आंव की समस्या से निजात मिल सकता है। (Saunf mishri khane ke fayde in Hindi)