
Also Read
Roasted guava health benefits: अमरूद विटामिन सी से भरपूर एक स्वादिष्ट फल है जो हमारे देश के हर कोने में आसानी से मिल भी जाता है। अमरूदों की कुछ वेरायटीज केवल सर्दियों में आती हैं तो वहीं कुछ किस्मों के फल सालभर बाजारों में उपलब्ध होते हैं। अमरूद एक ऐसा फल है जो मीठा, रसीला और पेट को ठंडक देने का काम करता है। बच्चों को अमरूद खाना खासतौर पर पसंद आता है। वहीं, अमरूद की पत्तियों की चाय, अमरूद के फल की चटनी और अमरूद का जूस पीना भी कुछ लोगों को खूब भाता है। अमरूद खाने का एक तरीका है इसे भूनकर खाना जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, भूना हुआ अमरूद कुछ बीमारियों में दवा की तरह भी काम करता है। इसीलिए, लोग अमरूद को भूनकर खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं भूना हुआ अमरूद खाने के फायदे और सही तरीका।
अमरूद के फल को भूनकर खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत अच्छे तरीके से काम करता है। अमरूद में डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता करता है। पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ कॉन्स्टिपेशन, पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
अमरूद के फल में विटामिन-सी की मात्रा हाई रहती है। विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाने से शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती है। भूना हुआ अमरूद खाने से विटामिन सी (Vitamin C) मिलता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने का काम करता है। इससे, सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
आग में पकाने के बाद अमरूद खाने से इसका कैलोरी लेवल कम हो जाता है। वहीं, अमरूद खाने से पेट भी जल्दी भरता है। जब आप अमरूद खाते हैं तो इससे आपकी क्रेविंग्स कम होती हैं (controlling cravings) और आप कम मात्रा में खाना खाकर भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और अपने वजन को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।
अमरूद की एक खासियत यह भी है कि इसमें डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने का काम करता है। इस तरह भुना हुआ अमरूद खाने से आपको वेट लॉस में आसानी होती है।
अमरूद एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। इसीलिए, अमरूद खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता (spike in blood sugar level) और आपको अपने डायबिटीज को मैनेज करने में भी आसानी होती है। भुना हुआ अमरूद खाने से आपकाब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोलमें रहेगा और मोटापा भी कम होता है। इस तरह आपको डायबिटीज मैनेजमेंट में दोहरी मदद होती है।
आप सुबह या दोपहर में किसी भी समय एक भुना हुआ अमरूद खा सकते हैं। बेहतर स्वाद और फायदों के लिए अमरूद काला नमक के साथ खाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।