गर्मियों में तोरई खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डायबिटीज से लेकर मोटापा होगा कंट्रोल

Ridge Gourd Benefits In Summers: गर्मियों में तोरई खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 11, 2025 4:11 PM IST

Benefits Of Ridge Gourd In Summers: गर्मी के मौसम में तोरई या तोरी का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है। लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। तोरई में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। तोरई को पचाना भी बेहद आसान होता है, जिसकी वजह से यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में तोरई खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Torai Khane Ke Fayde) -

इम्यूनिटी बूस्ट करे

तोरई में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। गर्मियों में इसका सेवन करके आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से छुटकारा पा सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो तोरई की सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करें। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। तरोई खाने से भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग करने से भी बच जाते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

तोरई का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पेट और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट भी सही से साफ होता है। नियमित रूप से  इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

एनीमिया से बचाए

तोरई एनीमिया को दूर करने के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना तरोई खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

तोरई की सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। तरोई की सब्जी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और यह इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source