गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से क्या होता है? प्याज खाने से होने वाले 5 फायदे जो आपको होने चाहिए
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से क्या होता है? प्याज खाने से होने वाले 5 फायदे जो आपको होने चाहिए
Garmiyon Mein Pyaj Khane ke Fayde: कच्चे प्याज में फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 24, 2026 11:17 AM IST
Benefits of eating raw onion in summers: देश के कई इलाकों में गर्मी जोरों पर है। गर्मियों में तेज धूप, लू और तपस के बीच शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के उपायों को अपनाते हैं। इन उपायों में से एक है कच्चा प्याज। जब हम छोटे थे, तब मेरे पापा गर्मियों में कच्चे प्याज का सलाद जरूर खिलाते थे। वो कहते थे कि कच्चा प्याज खाने से लू से बचाव होता है। बड़े हुए तो पापा की बातों को इग्नोर कर दिया। लेकिन जब रिसर्च और एक्सपर्ट ने भी यह बात कही की तो मैंने इस बात को माना कि वाकई गर्मियों में प्याज खाने से सेहत को फायदा पहुंच सकता है। तो चलिए आज जानते हैं गर्मियों में प्याज खाने के फायदों के बारे (Garmiyon Mein Pyaj Khane ke Fayde) में-
कच्चा प्याज में मौजूद डाइटरी फाइबर होते हैं।
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के 5 फायदे
शरीर को ठंडा रखें- डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। कच्चे प्याज में फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखकर शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को नैचुरल कूलिंग मिलती है।
पानी की कमी पूरी करता है-नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि प्याज में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है। इससे गर्मियों में शरीर की पानी की कमी नहीं होती है।
लू से बचाव- गर्म हवा (लू) से बचने के लिए कच्चा प्याज बहुत फायदेमंद हो सकता है। कच्चे प्याज में मौजूद विटामिन सी और बी6 पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। इससे लू से बचाव करने में मदद मिलती है।
बीमारियों से बचाव- रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे गर्मियों में होने वाले विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी घटता है।
स्किन और बालों के लिए बेहतर- प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर स्किन को हेल्दी बनाते हैं और बालों की लंबाई बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर अंदर से हाइड्रेट रहता है। इससे त्वचा को भी मॉइस्चर मिलता है। जिससे त्वचा अंदर से ग्लोइंग बनती है।
गर्मियों में कच्चे प्याज को सलाद के तौर पर खाया जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.