लंच के बाद खाएं 2-3 कच्चे लहसुन, बैड कोलेस्ट्रॉल का हो जाएगा सफाया, मिलेंगे ये 3 फायदे

Bad cholesterol kam karne ke liye kachcha lahsun- बैड कोलेस्ट्रॉल के नुकसान से हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए इन 2 तरीकों से लहसुन का सेवन किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 28, 2025 1:52 PM IST

Eating raw garlic after lunch benefits: बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना किसी के लिए भी चिंताजनक बात हो सकती है क्योंकि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ ही हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ जाता है। इन दिनों जिस तरह की लाइफस्टाइल लोग जी रहे हैं उसमें बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ भी रही है। दरअसल, खाने-पीने की चीजों के साथ जो चिकनाई या फैट हमारे शरीर में पहुंचती है उससे शरीर को गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल प्राप्त होता है। भागदौड़भरी जिंदगी और समय की कमी के बीच लोगों में तला-भुना हुआ खाना और प्रोसेस्ड फूड्स या फास्ट फूड्स खाने का चलन तेजी से बढ़ा है। इन सब चीजों में तेल, मक्खन, मेयोनेज और प्रीजर्वेटिव्स का इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। ये सभी चीजें फैट और नमक से भरी हुई होती हैं। ये सब खाने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रिस्क भी बढ़ जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखने के लिए लहसुन का सेवन काफी कारगर माना जाता है। कच्चा लहसुन खाने से एलिसिन, विटामिन बी6, मैंगनीज, सेलेनियम और विटामिन सी जैसे तत्वों का फायदा शरीर को मिल पाता है। ये तत्व शरीर में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए और क्या हैं इसके अन्य फायदे-

गंदे कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए लहसुन कैसे और कब खाना चाहिए?- How to eat raw garlic for getting rid of bad cholesterol.

खाली पेट खाएं लहसुन

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद होती है। आप रोजाना सुबह कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां चबाकर खाएं और उसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं।

लंच के बाद खाएं लहसुन

दोपहर में खाना खाने के बाद या सुबह नाश्ते के बाद कच्चा लहसुन खाने से भी स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लंच के बाद 2-3 कच्चा लहसुन चबाकर खाएं। आप कच्चे लहसुन की चटनी भी खा सकते हैं। ये दोनों ही नुस्खे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर पाए गए हैं।

कच्चा लहसुन खाने के फायदे क्या हैं?-Health benefits of eating raw garlic

  1. हार्ट हेल्थ के लिए कच्चे लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा लहसुन खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
  2. कच्चा लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में  (raw garlic for high blood pressure management) मदद होती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
  3. लहसुन खाने से डाइजेशन सुधरता है जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं। आप कॉन्स्टिपेशन, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए अपनी डाइट में कच्चा लहसुन शामिल करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source