लाल रंग के ये छोटे-छोटे दाने, शरीर में भर देंगे खून जानिए इनके और भी फायदे

Pomegranate Benefits : लाल रंग के छोटे दानों से भरा हुआ ये शानदार फल आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता ही है साथ ही इसे रोज खाने से आपको कई तरह के और भी हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : October 12, 2023 10:33 AM IST

Benefits of eating pomegranate daily :  हमें रोज सुबह खाली पेट एक सेब जरूर खाना चाहिए, ऐसा आपने अक्सर घर के बड़े लोगों को कहते सुना होगा। ऐसा माना जाता है कि एक सेब आपको दिन भर के लिए ऊर्जा से भर देता है और आपके बीमारियों से भी दूर रखता है। हालांकि ये बात सौ प्रतिशत सच है कि सुबह की शुरुआत किसी एक फल के साथ करने से आपके शरीर को विटामिन्स मिनिरल्स और इसके अलावा कई तरह के पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं। फलों की इसी सूची की बात करें तो छोटो-छोटे लाल रंग के दानों से भरा अनार भी सेहतमंद फलों की लिस्ट में शीर्ष पर है। यदि आपके शरीर में खून की कमी हो गई है या आप शारीरिक कमजोरी से परेशान हैं तो रोज सुबह एक अनार अपनी डाइट में शामिल कीजिए। विटामिन, पोटेशियम, सेलेनियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरा अनार आपकी सभी तरह की शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सक्षम है। आइए जानते हैं अनार खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में..

अनार खाने के 5 फायदे (5 Benefits of eating Pomegranate)

1. बढ़ाए खून की मात्रा (Increase Blood Volume)

अनार में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इसे हमारे शरीर में खून के लेवल को दुरुस्त करने के लिए उपयुक्त बनाती है। रोज एक अनार खाने से हमारा हीमोग्लोबिनका स्तर सामान्य बना रहता है। कई शोधों में ये बात साबित हो चुकी है कि एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अनार का सेवन एक रामबाण उपाय है।

2. पाचन करे दुरुस्त (Improve Digestion)

यदि आप अपने बिगड़े पाचन तंत्र से परेशान हैं तो अनार आपकी इस समस्या के समाधान के लिए भी बेहद कारगर उपाय है। अध्ययन में साबित हुआ है कि अनार में ऐसे बहुत से एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारी आंतों के स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा अनार में फाइबर की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।

3. कैंसर से बचाव (Prevent Cancer)

यदि आप किसी तरह के कैंसर से जूझ रहे हैं तो आप अपनी डाइट में रोज एक गिलास अनार का जूस शामिल कर लें। हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि अनार में भरपूर एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में बन रही कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। यदि आप प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं तो अनार आपके लिए एक बेहद फायदेमंद फल साबित होगा।

4. याददाश्त करे तेज (Improve Memory)

अनार के दाने नियमित रूप से खाने से आपकी दिमागी शक्ति भी तेज होती है। इसके साथ ही ये आपकी अल्जाइमर जैसे रोग से भी बचाव करता है। यदि आप चीजों को भूल जाते हैं या फिर आप अल्जाइमर से परेशान हैं तो अनार आपकी इस समस्या को ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके सेवन से हमारे दिमाग की कोशिकाएं मजबूत होती है।

5. डायबिटीज करे कंट्रोल (Control Diabetes)

आप डायबिटीज यानी मधुमेह से पीड़ित हैं तो अनार का जूस आपके लिए बेहतर साबित होगा। अनार के नियमित सेवन से हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से राहत पाने के लिए रोज 1 गिलास अनार के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Disclaimer- यह लेख आपकी खानपान के प्रति सामान्य समझ को बढ़ाने के लिए है इसका उद्देश्य आपको कोई चिकित्सकीय परामर्श देना नहीं है। अनार बेशक एक हेल्दी फल है लेकिन किसी भी रोग के इलाज के लिए हम आपको इसे प्रयोग करने की सलाह नहीं देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source