Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Peanut Jaggery Chikki: सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी है। इससे आप ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं। इस मौसम में आपको कई ऐसी हेल्दी और पौष्टिक चीजें (Healthy Winter Foods) मार्केट में दिख जाएंगी, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए जानी जाती हैं। इसमें गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की, मूंगफली के लड्डू खास हैं। ठंड में लोग धूप में बैठकर न जाने कितनी मूंगफलियां (Peanuts benefits) खा जाते हैं। दरअसल, ये कुछ ऐसे विंटर फूड्स (Winter foods) हैं, जिनकी तासीर गर्म होती है। खासकर, गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन पूरी सर्दियों में खाएं, तो कई समस्याओं से बचे रहेंगे। जो लोग चिक्की और लड्डू का सेवन नहीं करते हैं, वे जान ले इस हेल्दी कॉम्बिनेशन के फायदों (Benefits of Peanut Jaggery Chikki in hindi) को यहां....
1 सर्दियों में आप मैदे से बने बिस्किट, कुकीज, केक की जगह आप गुड़ और मूंगफली का सेवन करें। इससे बने गुड़ की पट्टी, लड्डू खाएं। गुड़ खाने से आपके शरीर में खून की कमी (Jaggery benefits) नहीं होगी।
2 गुड़ और मूंगफली के कॉम्बो में विटामिंस, पॉलीफेनॉल्स, माइक्रो-मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
3 इन दोनों में आवश्यक फैट होते हैं, जो हड्डियों और दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। खासकर, गुड़ की पट्टी या चिक्की बच्चों, एथलेटिक्स को जरूर खाना चाहिए।
4 इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। मूंगफली गुड़ की चिक्की बच्चों को जरूर खिलाएं। खासकर उन बच्चों को जो फलों का सेवन नहीं करना चाहते हैं।
5 गुड़ और मूंगफली से बनी पट्टी या लड्डू मिनरल्स और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, जो महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, क्रैम्प की समस्या को दूर करते हैं।
6 मूंगफली में सेलेनियम और गुड़ में मैग्नीशियम, आयरन अधिक होने के कारण प्रजनन संबंधी समस्याओं (Fertility related problems) को दूर करते हैं।
7 गुड़-मूंगफली का यह डेडली कॉम्बो हीमोग्लोबिन लेवल को शरीर में बेहतर (Moongphali Gud ki Chikki benefits) बनाता है। शरीर में खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया से बचाता है। साथ ही, दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्त को शुद्ध करता है।
8 इनमें कैल्शियम भी अधिक होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही पोटैशियम, फाइबर और जिंक से भरपूर गुड़-मूंगफली इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देने में मदद करते हैं। हालांकि, गुड़-मूंगफली के इस कॉम्बो (Peanut Chikki) को अधिक खाने से भी बचें, क्योंकि इससे आपको कब्ज की समस्या (Moongphali gud khane ke fayde) हो सकती है।
आपको चाहिए मूंगफली, गुड़ और पानी। मूंगफली के दानों को हल्का भूनकर छिलका उतार लें। दानों को हल्का दरदरा कर लें ताकि ये साबुत ना रहें। अब एक पैन में छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए गुड़ डालें। इसे चलाती रहें। हल्का सा पानी डालकर पिघलने दें। धीरे-धीरे गुड़ पूरा पिघल जाएगा। एक कटोरी में पानी डालकर इसमें थोड़ा सा गुड़ डालें। अगर गुड़ टूट रहा है, तो चाशनी तैयार (Moongphali Gud ki Chikki Recipe) हो चुका है। अब इसमें मूंगफली डालें और चलाती रहें। आंच बंद कर दें।
किसी ट्रे या प्लेट में हल्का सा घी लगाएं। अब मूंगफली-गुड़ का मिश्रण डालकर बेलन की मदद से फैलाते हुए गोल या चौकोर शेप दें। इसे आप छोटे-छोटे शेप भी दे सकती हैं। क्रिस्पी गुड़-मूंगफली की चिक्की (Peanut Chikki) तैयार है।
Jaggery Benefits for Babies: शिशुओं को गुड़ खिलाने के फायदे और सही तरीका