
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 28, 2022 2:04 PM IST
Health benefits of Figs: अंजीर के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, यह श्वसन मार्गों से कफ को साफ करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रमण से दूर करने जैसे कई फायदे प्रदान करता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका सेवन रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट भी किया जा सकता है, जिससे इससे मिलने वाले फायदे और भी बढ़ जाते हैं। अगर आपको भी अंजीर खाना अच्छा लगता है, तो आपको इसे रातभर पानी में भिगोकर भी खाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको रातभक पानी में भीगे अंजीर सुबह खाली पेट खाने से शरीर से दूर होने वाली बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं अंजीर खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट अंजीर का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। अंजीर को ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। रोज रात को एक से दो अंजीर लें और उन्हें काटकर साफ पानी के बर्तन में रख दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें।
लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी एलडीएल, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है, के लेवल को कम करने के लिए भी मदद करता है। अंजीर को एक फैट-फ्री फूड की श्रेणी में रखा जाता है और इसलिए यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी काफी मदद करता है।
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पानी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है। रोज रात को एक या दो अंजीर काटकर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें, ऐसा नियमित रूप से करने से आप कब्ज से पूरी तरह से छुटकारा पा सकते हैं।
नियमित रूप से और सही मात्रा में अंजीर का सेवन करने से दिल की बीमारियों को दूर भी किया जा सकता है। अंजीर में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशऱ को कंट्रोल करने के साथ-साथ हृदय व धमनियों से जुड़ी अन्य बीमारियां होने से भी रोकता है।
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होने के साथ-साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और हड्डियों से जुड़ी कई रोग नहीं हो पाते हैं।