रोज सुबह खाएं एक चम्मच शहद, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Honey Benefits in Hindi: शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप रोज सुबह खाली पेट शहद का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 29, 2025 1:03 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Benefits of Eating One Spoon Honey: शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। शहद विटामिन्स और मिनरल्स का भी बेहतरीन सोर्स है। शहद सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। शहद खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। अगर आप रोजाना शहद का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन में भी सुधार होगा। शहद हार्ट हेल्थ में सुधार करता है। वैसे तो आप शहद को कई अलग-अलग तरीकों के खा सकते हैं। अगर आप रोज सुबह एक महीने तक शहद खाएंगे तो इससे कई रोगों से बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह एक चम्मच शहद खाने के फायदे-

रोज सुबह एक चम्मच शहद खाने के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। शहद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप रोज सुबह एक चम्मच शहद खाएंगे तो इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी। इम्यूनिटी बढ़ाने से कई बीमारियों से बचाव भी होता है। 

गैस और कब्ज से छुटकारा

शहद पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह एक चम्मच शहद खाएंगे तो इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनेगी। रोज शहद खाने से गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। शहद खाने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से राहत मिलती है। 

सर्दी-जुकाम से राहत 

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन और खराश को कम कर सकते हैं। रोज एक चम्मच शहद खाने से खांसी भी ठीक होती है। इससे गले का बलगम भी साफ होता है।

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह एक चम्मच शहद खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

Highlights:

  • रोज सुबह एक चम्मच शहद खाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। 
  • शहद खाने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source