Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Seb Khane Ke Fayde: सेब विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। सेब में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं। सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्दी एक्सपर्ट्स भी रोज की डाइट में सेब शामिल करने की सलाह देते हैं। सेब खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। सेब हार्ट हेल्थ और पाचन-तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। अगर आप रोज सुबह सेब खाएंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह एक प्लेट सेब खाने के फायदे (Roj Subah Ek Plate Seb Khane ke Fayde)-
रोज सुबह एक प्लेट सेब खाने के फायदे
पाचन में सुधार करे
अगर आप रोज सुबह एक प्लेट सेब खाएंगे तो इससे पाचन में सुधार होगा। सेब खाने से पाचन-तंत्र में बेहतर बनता है। सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंथों को साफ करता है। रोज सुबह सेब खाने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकाार मिलता है। सेब खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। पेट के लिए रोज सुबह खाली पेट सेब खाना फायदेमंद होता है।
वेट लॉस के लिए फायदेमंद
सेब में फाइबर होता है, जो वेट लॉस में असरदार होता है। रोज सुबह एक प्लेट सेब खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। रोज एक प्लेट सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे ओवरइटिंग नहीं होती है और सेब में कैलोरी भी कम होती है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना एक सेब जरूर खाएं।
हार्ट हेल्थ में सुधार करे
सेब हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होते हैं। रोज सुबह एक प्लेट सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रोज सुबह खाने से हार्ट हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
Highlights
सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और विटामिन्स होते हैं।
सेब पाचन और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है।
स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुबह एक प्लेट सेब काटकर खा सकते हैं।
Disclaimer:प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।