hamburger icon
A
Read in English

मानसून में रोज सुबह चबाएं नीम की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Neem Leaves Benefits in Hindi: नीम की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। आप रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 18, 2025 5:19 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Neem Leaves keFayde: नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इनमें विटामिन सी, विटामिन ई, फॉस्फोरस, आयरन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेट्स गुण होते हैं। इसलिए आपको मानसून में रोज सुबह नीम की पत्तियां जरूर चबानी चाहिए। नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई रोगों का इलाज होता है। आइए,आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशनक्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीतामुटरेजा से जानते हैं मानसून में रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाने के फायदे (Neem kePatteChabanekeFayde)-

इम्यूनिटीबूस्टकरे

मानसून में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप रोज सुबह नीम की पत्तियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन करने से मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।

इंफेक्शन से बचाए

मानसून में कोई भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाता है। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मानसून के दौरान वाले वालेसंक्रमणों से बचाते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन करने से फोड़े-फुंसियों कई अन्य समस्याओं से भी बचाव होता है।

डाइजेशन के लिए लाभकारी

मानसून में पाचन-तंत्र कमजोर होने लगता है। इस मौसम में गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप रोज सुबह नीम की पत्तियां चबाएंगे, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। इससे कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होंगी।

मुंहासों को दूर करे

नीम की पत्तियां मुहांसों और फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में भी असरदार होती हैं। अगर आप रोज सुबह नीम की पत्तियों का सेवन करेंगे, तो इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। नीम की पत्तियों त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। नीम की पत्तियां खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

FAQs

क्या डायबिटीज में नीम की पत्तियां खा सकते हैं?

हां, डायबिटीज रोगी नीम की पत्तियां खा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए नीम की पत्तियां बेहद फायदेमंद होती है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

नीम की पत्तियां किसे नहीं लेनी चाहिए?

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नीम की पत्तियों का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को कोई गंभीर रोग है, उन्हें भी नीम की पत्तियों का सेवन करने से बचना चाहिए।

नीम के पत्ते खाने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

नीम की पत्तियां खाने से कई रोग ठीक हो सकते हैं। इनका सेवन करने से पेट की समस्याएं और त्वचा रोग ठीक होते हैं।

1 दिन में नीम के कितने पत्ते खाने चाहिए?

आप रोज सुबह 4-5 नीम की पत्तियां खा सकते हैं। आप इनका सेवन चबाकर या पीसकर कर सकते हैं।