Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sarson Ka Saag Benefits: हृदय रोगों के साथ इन 3 समस्‍याओं से राहत दिलाते हैं सरसों का साग, सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग

Sarson Ka Saag Khane Ke Fayde: सरसों का साग सर्दियों में सेवन की जाने वाली एक बेहतरीन डाइट है। इसका सेवन क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय अधिक मात्रा में करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फायदेमंद भी होते हैं।

Sarson Ka Saag Benefits: हृदय रोगों के साथ इन 3 समस्‍याओं से राहत दिलाते हैं सरसों का साग, सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग
सर्दियों में सरसों का साग खाने के फायदे

Written by Atul Modi |Updated : January 7, 2021 3:26 PM IST

सर्दियों के दौरान सरसों का साग (Sarson Ka Saag) एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है। जिसे हर कोई मक्के की रोटी (Makke ki Roti) के साथ खाना पसंद करता है। लेकिन कई लोग सरसों के पत्तोंं से मिलने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते। इन लाभों को जानना बहुत ही जरूरी है। सरसों में कैलोरीज तो कम होती ही हैं साथ में वह आपको बहुत से मिनरल व पोषण तत्त्व भी उपलब्ध करवाती है। जिससे आपकी डाइट बहुत सेहतमंद हो जाती है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों का साग (Sarson Ka Saag) सेवन करने से मिलने वाले क्या क्या लाभ हैं?

सर्दियों में सरसों के साग के फायदे- Sarson Ka Saag Ke Fayde

न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धिमा बतरा ने अपने इंस्टाग्राम पर सरसों के हेल्‍थ बेनेफिट्स के बारे में शेयर करते हुए बताया कि, आपको सर्दियों में सरसों से बनी चीजें खाना मिस नहीं करना चाहिए। सर्दियों में आपको बहुत सी हरी पत्तेदार सब्जियां मिल जाएंगी जिनमें बथुआ, पालक, सरसों आदि शामिल होती हैं और यह सब आपकी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक हैं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि सरसों की पत्तियां बहुत ज्यादा पौष्टिक होती हैं और यह कैलोरीज़ में कम होने के साथ साथ फाइबर व माइक्रो न्यूट्रिएंट्स में भरपूर होती हैं।

1- सरसोंं की पत्तियां (Mustard Leaves Saag) आपके शरीर में तीन प्रकार के एंटी आक्सिडेंट की मात्रा पूरी करती हैं और वह तीन एंटी आक्सिडेंट हैं विटामिन के, ए व सी। इसके अलावा मैंगनीज, फोलेट व विटामिन ई का भी सरसों की पत्तियां एक अच्छा स्रोत होती हैं। इसलिए आपको यह जरूरी डाइट में शामिल करनी चाहिए। यह आपको बहुत सी बीमारियों जैसे हृदय रोग (Heart Diseases), मेनोपॉज के दौरान आने वाली समस्याओं से भी बचाती हैं।

Also Read

More News

2- सरसों की पत्तियां विटामिन सी (Vitamin C Source) से भी भरपूर होती हैं। इसलिए यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने (Immunity Booster) में भी बहुत सहायक होती हैं। जोकि आज के समय में सबसे महत्त्वपूर्ण है।

3- सरसों आपको क्रोनिक बीमारियों से भी बचा सकती है। इसके पीछे का कारण यह है कि सरसों में एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स  से लड़ते हैं और आपको बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।

4- सरसों की पत्तियों में विटामिन ए (Vitamin A) उपलब्ध होता है इसलिए यह आपकी आंखों की सेहत के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है। विटामिन ए आपकी आंखो के साथ साथ आपकी स्किन व आपकी इम्यूनिटी के लिए भी बेहतरीन है।

5- इन सभी लाभों के साथ-साथ सरसों आपके हृदय के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसकी पत्तियां आपके हृदय को हर प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायक हैं। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) को कम करके आपके ह्रदय को एक अच्छी स्थिति में रखता हैं।

किन-किन लोगों को सरसों अपनी डायट में शामिल नहीं करनी चाहिए?

यदि आपको किडनी में स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है तो आपको अधिक सरसों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए थोड़ा रिस्की हो सकता है। यदि आप फिर भी थोड़ी सी सरसों खाने की चाह रखते हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो जैसा कि हमने आपको बताया कि सरसों का साग हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है तो इसे सर्दियों में अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।

About the Author

... Read More