गर्मियों में शहतूत खाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, डायबिटीज से लेकर एनीमिया से दिलाए छुटकारा

Mulberry Benefits In Summer: गर्मियों में शहतूत खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

गर्मियों में शहतूत खाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, डायबिटीज से लेकर एनीमिया से दिलाए छुटकारा
VerifiedVERIFIED By: Abarna Mathivanan

Written by priya mishra |Published : May 20, 2025 2:47 PM IST

Benefits Of Mulberry In Summer: गर्मी के मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट फल मिलते हैं। ऐसा ही एक फल है शहतूत, जो गर्मियों में खूब पाया जाता है। शहतूत खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से इसका  की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। तोआइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में शहतूत खाने के फायदों (Garmiyo Me Shahtoot Khane Ke Fayde) के बारे में विस्तार से -

शरीर को ठंडक पहुंचाए

शहतूत में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। शहतूत की तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर आने की समस्या को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंतों की सफाई करता है और मल को आसानी से बाहर निकलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

एनीमिया से छुटकारा दिलाए

गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

गर्मियों में शहतूत का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में भी मददगार होता है। नियमित रूप से शहतूत का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज से बचाव होता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।