
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 29, 2023 5:47 PM IST
Healthy snacks: स्नैक्स हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्से बना चुका है। हमें जितना ध्यान हमारे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर देना पड़ता है, उतना ही ध्यान स्नैक्स पर देना भी जरूरी हो गया है। दरअसल, खाने के दौरान हमारे शरीर पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसे स्नैक्स के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए हेल्दी स्नैक्स का होना जरूरी है। यदि आप स्नैक्स के दौरान बाहर की तली हुई चीजें या चिप्स आदि खा रहे हैं, तो वह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक रहता है। हेल्दी स्नैक्स में आप कई चीजों का शामिल कर सकते हैं और इनमें एक मखाना भी है। मखाना आजकल लोगों के लिए काफी लोकप्रिय स्नैक्स बन चुका है, क्यों कि यह क्रंची होने के साथ-साथ हेल्दी ऑप्शन भी है। यदि आप भी कोई हेल्दी स्नैक्स ले रहे हैं, तो मखाना आपके लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए जानते हैं स्नैक्स में मखाना लेने के फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मखाना में खूब मात्रा में फाइबर होने के साथ-साथ की ऐसे खास तरह के तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मखाना का सेवन स्नैक्स के रूप में करना कोई अच्छा ऑप्शन रहता है।
हार्ट हेल्थ के लिए भी मखाना काफी फायदेमंद रहता है। मखाना में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले और हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिससे हार्ट को काफी फायदा मिलता है। हार्ट के मरीजों को स्नैक्स के रूप में मखाना जरूर लेना चाहिए।
यदि आपका पाचन लगातार खराब होता जा रहा है, तो आपको स्नैक्स में कोई अनहेल्दी फूड खाने की बजाय मखाना लेना चाहिए। मखाना में मौजूद फाइबर व अन्य पोषक तत्व पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी मखाने का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों ही अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ते वजन को कम करने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। जिन लोगों को जल्दी वजन कम करना है, उन्हें अपनी डाइट में जल्द से जल्द मखाना शामिल करना चाहिए।
स्किन से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने के लिए भी मखाना का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मखाना में खूब मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं और साथ ही साथ बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कंट्रोल करता है।