... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : August 13, 2023 8:30 AM IST
Benefits Of Guava: अमरूद का स्वाद खाने में बहुत ही अच्छा होता है और अमरूद को ज्यादातर लोग खाना भी पसंद करते है। अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमरूद हमारें इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करता है। अमरूद में संतरे के मुकाबले विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है। ये सेहत के अलावा त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। अमरूद की कई वेरायटीज हमारे देश में पायी जाती हैं। गुलाबी, लाल और पीले अमरूदों के अलावा लोग देसी सफेद अमरूद के स्वाद को भी खूब पसंद करते हैं। तो आज इस लेख में हम आपको बताते हैं बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद देसी अमरूद को खाने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारें में। (Health benefits of eating Indian Guava in Hindi.)
अमरूद आंखों की रोशनी में सुधार करता है क्योंकि अमरूद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए ज़रुरी तत्व माना जाता है। अमरूद मोतियाबिंद की समस्या को भी कम करता है।
अमरूद हमारे पाचन को ठीक करता है क्योंकि अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आपको भी पाचन की समस्या है तो आपको अपनी डाइट में अमरूद को ज़रुर लेना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधित समस्या में मदद मिलेगी।
अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन बी की मात्रा अधिक होती है जो गर्भवती महिलाओंं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।अमरूद गर्भ में पल रहे बच्चे के तंत्रिका तंत्र को भी विकसित करने में मदद कर सकता है।
यह फल हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। जिन लोगो को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनको अपनी डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद में पाया जाने वाला सोडियम और पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
अगर आप एक डायबिटीज के मरीज़ हैं तो आपको अमरूद का सेवन ज़रुर करना चाहिए। क्योंकि अमरूद में फाइबर पर्याप्त मात्रा होता है जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है इसीलिए, अमरूद रक्त में शर्करा के स्तर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
अमरूद ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।