Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits Of Hara Chana: सर्दी के मौसम में कई तरह की सब्जियां बाजारों में मिलती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है हरा चना, जो सर्दियों में खूब बिकती है। इसे आम भाषा में छोलिया भी कहा जाता है। कई लोग हरे चने को भूनकर खाते हैं। इसका सेवन सलाद, सब्जी या कढ़ी के रूप में भी किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हरे चने में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह कई बीमारियों से बचाव करने में मददगार साबित हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको हरा चना खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हरे चने में प्लांट बेस्ड प्रोटीन मौजूद होता है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, उनके विकास में भी मदद मिलती है। प्रोटीन हमारी त्वचा, बालों और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हरे चने को शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
हरे चने का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
हरे चने में विटामिन-बी9 या फोलेट भरपूर मात्रा में होता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मूड स्विंग्स, डिप्रेशन और एंजाइटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हरे चने में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
हरे चने का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।