चने और खजूर का एक साथ सेवन करने से दूर होगी कमजोरी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Chana Aur Khajoor Khane Ke Fayde: चना और खजूर खाने से सेहत को कई लाभ मिलती हैं। यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत भी बना सकता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 3, 2023 10:12 AM IST

Chana Aur Khajoor Khane Ke Fayde: चना और खजूर दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अधिकतर लोग चना और खजूर का अलग-अलग सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चना और खजूर का एक साथ सेवन सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकता है? चना में विटामिन-ए, विटामिन-बी, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, खजूर में विटामिन-बी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। चना और खजूर को साथ में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसके नियमित सेवन से स्वस्थ से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं चना और खजूर खाने के फायदे क्या-क्या हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चना और खजूर खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। दरअसल, इन दोनों में आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको चना और खजूर का सेवन करना चाहिए। इन दोनों में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट चना और खजूर खाने से धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

एनीमिया में फायदेमंद

चना और खजूर खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, चना और खजूर दोनों में ही आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।

शरीर बनेगा ऊर्जावान

अगर आपको अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो अपनी डाइट में चना और खजूर को जरूर शामिल करें। चना और खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

हड्डियां बनेंगी मजबूत

चना और खजूर का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इन दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। नियमित रूप से इन दोनों का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आपको रोजाना नियमित रूप से चना और खजूर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन करने से पेट आसानी से साफ हो जाता है

चना और खजूर का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source