Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ginger for Monsoon: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अदरक में मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अदरक खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई रोगों से बचाव होता है। अदरक सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आपको मानसून में अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। मानसून में रोज सुबह अदरक का एक टुकड़ा खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में रोज सुबह अदरक का टुकड़ा खाने के फायदे (Roj Subah Adrak Khane ke Fayde)-
मानसून में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में आपको रोज सुबह अदरक का एक टुकड़ा जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
मानसून में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती है। ऐसे में आप रोज सुबह अदरक का एक टुकड़ा खा सकते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पेट की सूजन भी कम होगी।
मानसून में हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कमहोता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और बीपी नियंत्रण में रहता है।
मानसून में जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में अदरक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अदरक खाने से गठिया के दर्द से भी राहत मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप अदरक का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। आप अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक का रस निकालकर भी पी सकते हैं।
अदरक खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अदरक का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम मिलता है।
मानसून में अदरक का सेवन करने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इससे मतली, उल्टी, सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
अदरक की तासीर गर्म होती है। इसलिए पित्त प्रकृति वाले लोगों को अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को अदरक से एलर्जी भी हो सकती है।