सर्दी के मौसम में अदरक लहसुन का अचार खाने के फायदे
अदरक और लहसुन खाने से कई तरह के रोग दूर रहते हैं. लहसुन और अदरक में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है. शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए भी लहसुन और अदरक का सेवन लाभदायक होता है. पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए अदरक और लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर रोजाना की डाइट में अदरक और लहसुन को अचार के तौर पर शामिल करना हो तो बहुत आसानी हो जाती है. हम यहां पर अदरक लहसुन के अचार के फायदे के साथ उसे बनाने का सही तरीका भी बता रहे हैं.
सर्दी के मौसम में अदरक लहसुन का अचार खाने के फायदे
Written by akhilesh dwivedi|Updated : November 2, 2019 8:01 PM IST
भारतीय खान-पान में अयुर्वेद पर आधारित कई तरह के फूड शामिल हैं. सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए लहसुन का सेवन किया जाता है. प्रदूषण की वजह से होने वाली परेशानियों को भी लहसुन दूर करता है. अदरक और लहसुन प्राकृतिक एंटीसेप्टिक हैं. अदरक और लहसुन खाने से कई तरह के रोग दूर रहते हैं. लहसुन और अदरक में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है. शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए भी लहसुन और अदरक का सेवन लाभदायक होता है. पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए अदरक और लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर रोजाना की डाइट में अदरक और लहसुन को अचार के तौर पर शामिल करना हो तो बहुत आसानी हो जाती है. हम यहां पर अदरक लहसुन के अचार के फायदे के साथ उसे बनाने का सही तरीका भी बता रहे हैं.
Add The HealthSite as a Preferred Source
अदरक लहसुन अचार के लिए सामाग्री
1 किलोग्राम छिली हुई लहसुन कलियां
आधा किलोग्राम अदरक
50 ग्राम पिसी सरसों
50 ग्राम सौंफ
20 ग्राम हल्दी पाउडर
30 ग्राम कलौंजी
एक चम्मच अजवाइन
नमक या स्वादानुसार
40 ग्राम मिर्च पाउडर या स्वादानुसार
आधा लीटर सरसों तेल
अदरक लहसुन अचार बनाने की विधि
लहसुन को ठीक से छिल लें. अदरक को भी छिलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. दोनों को धूप में कम से कम 2 घंटे सुखा लें.
अब कलौंजी, सौंफ, आधा लीटर सरसों के तेल में डालकर कुछ देर तक भुन लें.
तेल जब ठंडा हो जाए तो लहसुन, अदरक, मिर्च, हल्दी और नमक डालकर अच्चे से मिला दें.
आपका अदरक लहसुन अचार तैयार किसी डिब्बे में रखकर छोड़ दें.
अचार को कांच या मिट्टी के बर्तन में ही रखें.
अचार अच्छे से मिल जाए और पक जाये इसके लिए रोज हिलाकर 2 घंटे की धूप में रखें.
इस अचार को आप 4 से 5वें दिन के बाद सेवन कर सकते हैं.
लहसुन अदरक अचार के फायदे
रोजाना इस अचार के सेवन से हड्डियों की बीमारी दूर होती है. गठिया, जोड़ों का दर्द और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां दूर रहती हैं.
डायबिटीज रोगियों के लिए अदरक लहसुन का अचार फायदेमंद होता है.
सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने में भी अदरक लहसुन का अचार फायदेमंद होता है.
अदरक लहसुन के अचार के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.
अगर आपको फैटी लीवर की परेशानी है तो अदरक लहसुन का अचार फायदेमंद होता है.
डेली डाइट में अदरक लहुसन के अचार के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
गर्मी के मौसम में अदरक लहसुन के अचार का सेवन कम करना चाहिए.
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.