
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 28, 2023 9:19 AM IST
Dry Ginger And Jaggery Benefits: सोंठ और गुड़, दोनो ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में कई औषधीय गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। अधिकतर लोग सोंठ और गुड़ का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है? जी हां, इससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। सोंठ में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सोंठ और गुड़ को एक साथ खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इन दोनों में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सोंठ और गुड़ का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसको खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए सोंठ और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों में मौजूद पोषक तत्व डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है।
सोंठ और गुड़ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम को ठीक करने में मिल सकती है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटी-बैक्टीरियल मौजूद गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दी की परेशानी से जल्द राहत मिलती है।
सोंठ और गुड़ का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इन दोनों में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इन दोनों के नियमित सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या भी दूर हो सकती है।
सोंठ और गुड़ का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, सोंठ और गुड़, दोनों की तासीर गर्म होती है। इसलिए आपको इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।