Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में सुबह-सुबह दही खाने से मिलते हैं 4 जबरदस्त फायदे, इसे खाने का बेस्ट तरीका भी जानें

curd in the summer morning: दही सेहत के लिए बेहद हेल्दी फूड है और गर्मियों के दिनों में इसका सेवन करना काफी फायदा पहुंचाता है। चलिए जानते हैं गर्मियों में सुबह के समय दही का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं।

गर्मियों में सुबह-सुबह दही खाने से मिलते हैं 4 जबरदस्त फायदे, इसे खाने का बेस्ट तरीका भी जानें

Written by Mukesh Sharma |Updated : April 19, 2023 1:34 PM IST

Benefits of curd in summer season: गर्मियों के मौसम में ऐसी डाइट का होना बहुत जरूरी है, जो हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को सामान्य बनाए रखे। गर्मियों में हम अक्सर बॉडी को कूल रखने के लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रकार के ड्रिंक, फ्रूट व वेजिटेबल जूस पीते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर गर्मियों के मौसम मे पेय पदार्थों पर ही फोकस किया जाता है, जो कि शरीर के लिए एक अच्छा विकल्प नहीं है। पेय पदार्थों या नी ड्रिंक्स के साथ-साथ खाद्य पदार्थों यानी फूड्स का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए यदि आप गर्मियों के मौसम में कुछ हेल्दी खाने का सोच रहे हैं, तो दही आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दही हेल्दी डाइट का एक जरूरी हिस्सा है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए रिकमेंड किया जाता है। इस लेख में हम आपको सुबह के समय दही खाने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताएंगे सुबह दही खाने का सही तरीका क्या है।

पर्याप्त न्यूट्रिशन (Nutrition in curd)

दही पोषक तत्वों से भरपूर एक खास तरह का फूड है, जिसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह के समय इसका सेवन करनेसे शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं। प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा अन्य कई प्रकार के ऐसे तत्व इसमें पाए जाते हैं, जो फायदेमंद माने गए हैं।

पाचन के लिए अच्छी (Curd for digestion)

सुबह के समय दही खाने से दिनभर पाचन अच्छा रहता है। यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो सुबह के समय दही खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में दही लेने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

Also Read

More News

वेट लॉस में फायदा (Curd for weight loss)

यदि आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल पाना चाहते हैं, तो सुबह के समय डाइट में दही को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। वेट लॉस के साथ-साथ मसल बिल्डिंग में भी यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

बीमारी कंट्रोल करे (Curd to control disease)

शरीर की कई क्रोनिक बीमारियों कंट्रोल करने के लिए भी गर्मियों की सुबह दही का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी क्रोनिक बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह के समय दही का सेवन जरूर करें।

सुबह दही खाने का बेस्ट तरीका (Best way to eat curd in morning)

दही का सेवन आप सुबह के खाने के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह के समय एक कटोरी दही में आधा कटोरी चीनी मिलाकर उसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा फ्रूट या वेजिटेबल सलाद, दलिया और ब्राउन ब्रेड के साथ दही का सेवन करना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

[videourl url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Heat_Stroke_Symptoms.mp4/index.m3u8" mp4url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Heat_Stroke_Symptoms.mp4/Heat_Stroke_Symptoms.mp4" thumb="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Heat_Stroke_Symptoms.mp4/screenshot/00000019.jpg" duration="167" mediaid="Heat_Stroke_Symptoms"