Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नारियल के तेल में पका खाना खाने से क्या होता है?

खाना पकाने के लिए सिर्फ सरसों का तेल नहीं, नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

नारियल के तेल में पका खाना खाने से क्या होता है?
coconut oil for cooking
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : April 2, 2026 9:26 AM IST

Coconut Oil for Cooking: खाना पकाने के लिए आप कौन-से तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, सेहत के लिए यह सबसे अहम होता है। ज्यादातर लोग खाना पकाने के लिए रिफाइंड ऑयल या सरसों के तेल का उपयोग करते हैं, लेकिन आज भी साउथ इंडिया की तरफ ज्यादातर लोग नारियल के तेल में खाना पकाना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि नारियल तेल में पका हुआ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रिफाइंड ऑयल प्रोसेस्ड होता है, इस तेल को बनाने के लिए कई रसायनों और उच्च तापमान का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान पोषक तत्व कम हो जाते हैं और ट्रांस फैट, अनहेल्दी सैचुरेटेड फैट बढ़ जाते हैं। इससे हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आप चाहें तो नारियल तेल में खाना पका सकते हैं। इस तेल में पका हुआ खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशिय डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं नारियल के तेल में पका हुआ खाना खाने से क्या होता है?

नारियल के तेल में पका खाना खाने के फायदे

1. डाइजेशन को बेहतर बनाए

नारियल के तेल में पका खाना खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आप नारियल तेल में कुकिंग कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और जीवाणुओं को नष्ट करके पाचन को सही रखते हैं। नारियल तेल में पका हुआ खाना खाने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्या से भी बचाव होता है। नारियल तेल शरीर को पोषक तत्वों का अवशोषण करने में मदद करता है।

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए

स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। नारियल तेल में पका हुआ खाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल का खाना खाएंगे तो इससे इमयूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Also Read

More News

3. हार्ट हेल्थ में सुधार

नारियल तेल दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल तेल में पका हुआ खाना खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। नारियल का तेल कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। नारियल तेल का खाना खाने से हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

4. वजन घटाने में मदद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नारियल तेल में कुकिंग करें। नारियल तेल में पका हुआ खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। नारियल तेल खाने को आसानी से पचाता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसमें कैलोरी भी होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • नारियल तेल में पका हुआ खाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • नारियल तेल वेट लॉस में मदद करता है।
  • नारियल तेल में पका हुआ खाना खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।