Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों की समस्याओं का रामबाण इलाज है ये सस्ता सा फल, आप भी जान लें इसके फायदे

Chikoo Benefits In Winter: सर्दियों में चीकू खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

सर्दियों की समस्याओं का रामबाण इलाज है ये सस्ता सा फल, आप भी जान लें इसके फायदे

Written by priya mishra |Published : November 3, 2023 10:35 AM IST

Chikoo Benefits In Winter In Hindi: सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हीं फलों में चीकू भी शामिल है। जी हां, आलू की तरह दिखने वाला यह मीठा और रसीला फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सिर्फ बड़ों ही नहीं, बच्चों को भी चीकू काफी पसंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फोलेट और नियासिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने तक में फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में चीकू खाने के फायदों के बारे में -

इम्यूनिटी होती है मजबूत

बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में, अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो चीकू का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाव करते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या भी दूर हो सकती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

चीकू का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चीकू का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो चीकू का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने और वजन घटाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है।

कब्ज से छुटकारा

सर्दियों में चीकू का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह मल को नर्म बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में चीकू का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।