Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ajwain Benefits At Night: अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल भोजन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आपने अजवाइन का पानी या चाय पीने के फायदों में तो जरूर सुना होगा। लेकिन आप रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे जानते हैं? जी हां, रोजाना रात को अजवाइन चबाकर सोने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं रात को सोने से पहले अजवाइन खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Raat Ko Sote Samay Ajwain Khane Ke Fayde) -
नियमित रूप से रात को सोते समय अजवाइन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
रोज रात को सोने से पहले अजवाइन चबाने पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
रात को सोते समय अजवाइन खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
रात को सोते समय अजवाइन खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर के दर्द में भी आराम मिल सकता है।
रात में सोते समय अजवाइन खाने से नींद अच्छी आती है। साथ ही, अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं। इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।