Health Benefits of Cashew Nut: काजू का सेवन ड्राई फ्रूट्स में लोग सबसे अधिक करते हैं। अधिकतर लोगों को काजू (Cashew Nut) खाना अच्छा लगता है। यह एक बेहद ही हेल्दी नट्स में शामिल होता है। शायद, काजू दुनिया में सबसे अधिक पसंदीदा ड्राई फ्रूट है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं जैसे पॉलीफेनॉल्स, कैरोटेनॉएड्स एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। काजू का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसे रोस्ट करके। इसे स्वीट डिश, मिठाई, हलवा, बिरयानी, नॉनवेज आदि में भी डाला जाता है। काजू (Kaju ke fayde) खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खाने का भी एक सही समय, सही तरीका होता है। कुछ बीमारियों में काजू के अधिक सेवन (Cashew Nut side effects) से बचना भी चाहिए। कुछ लोग नाश्ता करने से पहले 7-8 काजू खा लेते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या काजू सुबह खाली पेट खाना (Benefits of Eating Cashew nut in Empty Stomach) चाहिए?
विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, पैटैशियम, प्रोटीन, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है काजू। ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए भी आवश्यक होते हैं।
यदि आप खाली पेट काजू खाते हैं, तो सेहत को कई तरह से लाभ भी होगा और कुछ नकुसान भी हो सकते हैं। सुबह खाली पेट काजू खाते हैं, तो उन लोगों को लाभ हो सकता है, जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है। चूंकि, इसमें फाइबर होता है, इसलिए यह मल को लूज करता है। पाचन शक्ति को सुधारता है।
यदि आपका वजन अधिक है, तो सुबह के समय 7-8 काजू खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है। काजू खाने से पेट भरा महसूस होता है। इससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।
बच्चों को काजू खिलाएं। इससे उनकी याद करने की क्षमता तेज होगी। इसमें मैग्नीशियम होता जो मानसिक सेहत को बढ़ाता है।
यदि आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो इन्हें मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट काजू खाएं। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि काजू में मैग्नीशियम और कॉपर होता है और यह पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाता है। कॉपर की कमी से हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है। आपको ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। बच्चों को काजू जरूर खिलाना चाहिए, ताकि उनकी हड्डियां बचपन से ही स्ट्रॉन्ग बनें। हड्डियों में होने वाली समस्या से भी आप परेशान नहीं होंगे।
फाइबर अधिक शरीर में जाने से गैस, ब्लोटिंग आदि समस्या हो सकती है।
पोटैशियम लेवल अधिक बढ़ने से किडनी को नुकसान हो सकता है।
ऐसे में काजू का सेवन प्रतिदिन सिर्फ 4-5 ही करना सेहत के लिए फायदेमंद है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई काजू खाने से संबंधित सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। काजू को कब, कैसे और कितनी मात्रा में डाइट में शामिल करना चाहिए, इसके बारे में पहले किसी डाइटिशियन की सलाह जरूर ले लें।)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.