
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 26, 2025 12:36 PM IST
hari Elaichi
Hari Elaichi Ke Fayde : छोटी सी दिखने वाली इलायची सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। वैसे तो इलायची को नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर जाना जाता है। अक्सर लोग इसे खाने के बाद खाते हैं, ताकि मुंह में बदबू न हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इलायची के सेवन से पाचन बेहतर होता है, साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स भी करती है। हालांकि, इसे इसकी खुशबू की वजह से मसालों की रानी कहा जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको इलायची के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इलायची का सेवन शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं लगातार 15 दिनों तक हरी इलायची के सेवन करने से क्या होगा?
इलायची को इसकी जबरदस्त खुशबू के लिए नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर जाना जाता है। वैसे तो इलायची के अर्क का इस्तेमाल दवाओं में भी किया जाता है, लेकिन आम तौर पर इसे मुंह की बदबू को दूर करने के लिए ही खाया जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद अरोमैटिक ऑयल्स मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सांसों को फ्रेश करते हैं।
भले ही आपको जानकर हैरानी हो कि इलायची को खाने से पाचन भी दुरुस्त होता है, लेकिन यह बिल्कुल सही है। दरअसल, इलायची में सिनिओल और दूसरे ऑयल पाए जाते हैं, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं। ऐसे में जब खाने के बाद इलायची को खाया जाता है, तो इससे खाना तो पचता ही है, साथ ही पेट फूलना, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहतमिलती है।
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी इलायची का सेवन काफी फायदेमंद होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इलायची बॉडी से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में कारगर होती है। अगर इलायची का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो इससे लिवर और किडनी को भी फायदा मिलता है।
इलायची के सेवन से एसिडिटी से होने वाली जलन से भी राहत मिलती है। दरअसल, इलायची को खाने से पेट में एसिड का लेवल बैलेंस रहता है, जिसकी वजह से एसिडिटी व सीने में जलन जैसी समस्या दूर होती है। ऐसे में खाने के बाद इलायची खाना काफी फायदेमंद माना जाता है।
इलायची में पॉलीफेनॉल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे गट को मजबूत बनाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिसकी वजह से गट हेल्थ बेहतर होती है। गट हेल्थ अच्छी होने की वजह से ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है।
हरी इलायची का सेवन आप पानी में उबालकर कर सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह पाचन को बेहतर करने से लेकर मुंह से आने वाली गंध से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।