Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बंदगोभी खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? नाम जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'            

Bandgobhi khane ke fayde: क्या आपको बंदगोभी का स्वाद या गंध नहीं पसंद और इसीलिए आप इस सब्जी से दूर भागते हैं? तो ऐसा करके आप अपनी हेल्थ का ही नुकसान कर रहे हैं, यहां जानिए कैसे

बंदगोभी खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? नाम जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'            

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 5, 2024 6:24 PM IST

Cabbage  health benefits: बंदगोभी ठंड के दिनों में पायी जाने वाली हेल्दी सब्जी है जो सर्दियों में खूब पसंद भी की जाती है। जैसा कि सर्दियों में मिलनेवाली सब्जियां पौष्टिक होने के साथ-साथ शरीर को ठंड से बचाने का भी काम करती हैं ऐसे में इन हेल्दी सब्जियों के सेवन के लिए बड़े-बूढे अक्सर सलाह देते हैं। बंदगोभी (Band gobhi) भी ऐसी ही एक सब्जी है। यह डाइटरी फाइबर, फॉलिक एसिड, पोटैशियम, विटामिन ए  के साथ-साथ विटामिन के और मैग्नीशियम से भी भरपूर होती है। बंदगोभी की सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी में विटामिन सी (Vitamin C) बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए, सर्दियों में बंदगोभी का सेवन इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिहाज से भी बहुत लाभकारी होता है। वहीं, कुछ गम्भीर बीमारियों का रिस्क कम करने और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने के लिहाज से भी बंदगोभी का सेवन बहुत फायदेमंद (bandgobhi ke fayde) होता है।  आइए जानते हैं कि बंदगोभी खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं और किन बीमारियों से बचाने में यह सब्जी कारगर है।

कई बीमारियों से बचाती है बंदगोभी की सब्जी (Cabbage can reduce the risk of these diseases and health problems)

कुछ स्टडीज और रिसर्च में ये दावे किए गए हैं कि बंद गोभी या पत्तागोभी खाने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स कम होती हैं। वहीं, कई क्रोनिक और गम्भीर बीमारियों का रिस्क भी बंदगोभी के सेवन से कम होता है। हालांकि, कुछ लोगों को इस सब्जी का स्वाद और गंध पसंद नहीं होती और इसीलिए वे इसका सेवन करने से बचते हैं। अगर आपको बंदगोभी खाना पसंद नहीं तो आज जान लें इस सस्ती-सी सब्जी के बड़े-बडे फायदे जिनके बारे में बताया न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा (Luvneet Batra, Dietician) ने। जिन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बंदगोभी खाना अच्छी सेहत के लिए क्यों जरूरी है।

डाइटिशियन्स क्यों देते हैं बंदगोभी खाने की सलाह? (Advatanges of eating cabbage)

कैंसर का रिस्क होता है कम

क्या आप जानते हैं कि सिम्पल सी दिखने वाली बंदगोभी की सब्जी में कैंसर का रिस्क कम करने वाले तत्व होते हैं। बंदगोभी में सल्फोराफेन नामक कम्पाउंड होता है जो शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति देने का कम करता है। यह शरीर में कैंसरस सेल्स (cancerous cells) को बढ़ने से भी रोकने में सक्षम पाया गया है। इसके साथ-साथ बंदगोभी में एंथोसायनिन नामक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट (antioxidants) भी पाया जाता है। यह तत्व कैंसर से रिकवरीमें सहायता करने वाला तत्व है।

Also Read

More News

गठिया के दर्द से आराम

सर्दियों में जिन लोगों को जॉइंट पेन, घुटनों में दर्दआर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से दर्द बढ़ जाता है, उनके लिए बंदगोभी खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, बंदगोभी खाने से शरीर में सूजन कम होती है। इससे सूजन की वजह से होनेवाली समस्याएं कम होती हैं। गठिया और डायबिटीज के अलावा मोटापा से भी आराम मिलता है।

​ब्लड प्रेशर रखता है कम

हाई बीपी के मरीजों को सर्दियों में बंदगोभी खानी चाहिए। क्योंकि, इस सब्जी का सेवन करने से आपके शरीर को पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। पोटैशियम शरीर में रक्तचाप यानि ब्लड प्रेशर को कम करता है

दिमाग के लिए हेल्दी

बंदगोभी में विटामिन के एंथोसायनिन और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो  ब्रेन के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार, याद्दाश्य से जुड़ी बीमारी अल्जाइमर का रिस्क कम करने में बंदगोभी और गोभी परिवार की अन्य सब्जियां बहुत लाभकारी साबित हो सकती हैं।

इस हेल्दी और गुणकारी सब्जी के अन्य फायदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें यह सोशल मीडिया पोस्ट-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source