Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या उबले अंडे खाने से वजन होता है कम? जानें उबले अंडे खाने के फायदे

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अंडा शामिल करें। प्रतिदिन उबला हुआ अंडा खाएंगे, तो वजन कंट्रोल में रहेगा। जानें, किस तरह से उबले अंडे खाने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि कम होता है।

क्या उबले अंडे खाने से वजन होता है कम? जानें उबले अंडे खाने के फायदे
Which strengthens bones and keeps teeth healthy.

Written by Anshumala |Published : January 26, 2022 8:08 PM IST

Benefits of eating boiled Eggs: वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं और इसे कंट्रोल में रखना भी एक बहुत बड़ा काम होता है। कुछ लोग वजन कंट्रोल में रखने के लिए खाना तक छोड़ देते हैं, तो कुछ लोग वेट लॉस डाइट को फॉलो करते हैं। वजन अधिक होने से आप धीरे-धीरे मोटापे के शिकार हो सकते हैं, जिससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई शुगर लेवल, हाई ब्लड प्रेशर आदि समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप संतुलित डाइट लें। इसमें अंडा शामिल करें। प्रतिदिन उबला हुआ अंडा (Eggs) खाएंगे, तो वजन कंट्रोल में रहेगा। जानें, किस तरह से उबले अंडे का सेवन करने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि कम होता है।

उबला अंडा खाने से वजन होता है कम?

यदि आपको वजन कम करना है, तो डाइट में उबले अंडे (Eating boiled eggs reduce weight) को शामिल करें। दरअसल, जब आप दो उबले अंडे सुबह में खाते हैं, तो देर तक पेट भरे होने का अहसास रहता है। इससे आप जल्दी-जल्दी खाने से बचे रहते हैं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती है। प्रोटीन भी भूख को नियंत्रित करता है। एक शोध के अनुसार, अंडा खाने से वजन कम होता है। अंडे खाने से सिर्फ वेट लॉस ही नहीं होता, बल्कि सेहत को अन्य लाभ भी होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उबले अंडे खाने के फायदे (Benefits of eating boiled eggs)

  1. उबला अंडा उन लोगों को जरूर खाना चाहिए जिन्हें तनाव हो। तनाव से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकता है। उबला अंडा खाने से तनाव के साथ उच्च रक्तचाप भी कंट्रोल कर सकते हैं।
  2. यदि आपको शरीर में सूजन होने की समस्या रहती है, तो आप उबले अंडों का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज, हार्ट डिजीज, इंफेक्शन, टिशू इंजरी आदि के कारण सूजन की समस्या हो सकती है। अंडे में मौजूद एक खास तरह का विटामिन ए कम्पाउंड ल्यूटिन होता है, जो बेहद ही असरदायक एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व है, जो सूजन को दूर कर सकता है।
  3. आपको बहुत ज्यादा मुंहासे होते हैं, तो उबले अंडे खाएं। इसमें मौजूद पीला वाला हिस्सा यानी जर्दी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। मुंहासों को दूर करती है। अंडे की जर्दी में एंटी-एक्ने तत्व होता है, जो मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का सफाया करता है।

About the Author

... Read More