सुबह खाली पेट पानी में भिगोए हुए काले चने का सेवन करने से होंगे अद्भुत फायदे

काला चना नहीं खाते हैं, तो सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें। ऐसे करने से वजन कम हो सकता है, दिल की सेहत अच्छी बनी रह सकती है और हो सकते हैं ये 5 अद्भुत फायदे....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 5, 2021 6:38 PM IST

Benefits of Eating Black Chana in Hindi: काला चना (Black Gram) तो आप खाते ही होंगे। अक्सर आपने दादी-नानी से कहते सुना होगा कि जिसने भी खाया काला चना, उसमें घोड़े सी फुर्ती और ताकत आ जाती है। जी हां, ये बात सच भी है, क्योंकि काला चना सेहत के लिए बेहद ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट सबसे पहले पानी में भिगोया हुआ काला चना (kala chana benefits) खाना काफी हेल्दी होता है। जो लोग जिम जाकर घंटों एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें तो काला चना जरूर खाना चाहिए। इससे उनके शरीर को दोगुनी ताकत, शक्ति मिल सकती है। काला चना में फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है, ऐसे में वजन बढ़ने का डर भी नहीं होता है। सुबह के समय खाली पेट काला चना खाने से सेहत के क्या-क्या लाभ (benefits of eating black chana in morning) हो सकते हैं, जानते हैं यहां...

काला चना में मौजूद पोषक तत्व

वसा कम

फाइबर की मात्रा अधिक

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर

विटामिन बी6, सी,

राइबोफ्लेविन नियासिन और थियासिन

मिनरल में मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर आदि।

सुबह खाली पेट काला चना खाने के सेहत लाभ (Health Benefits of eating black gram empty stomach in morning)

1 शरीर में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बेस्ट माना गया है काला चना (Benefits of Eating Black Chana in morning)। इसे सबुह खाली पेट एक मुट्ठी खाने से आपको दिन भर स्फूर्ति, ऊर्जा का अहसास हो सकता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी आप काला चना का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद मैंगनीज, मैग्नीशियन, थियामिन, फॉस्फोरस ऊर्जा का निर्माण करते हैं।

2 जिनके शरीर में लो मेटाबॉलिज्म है, उन्हें काला चना खाने से लाभ (Kala chana khane ke fayde) हो सकता है। चूंकि, यह आयरन से भरपूर होता है, ऐसे में शरीर में खून की कमी होने से आप बच सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट कर सकता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का लेवल बना रहता है।

3 अक्सर महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन के असंतुलित होने की समस्या रहती है। काले चने में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हॉर्मोनल इम्बैलेंस को सही करते हैं। काला चना एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ या अनाज है, जो शरीर में हॉर्मोन्स को कंट्रोल करते हैं। पीरियड्स के दिनों में आप खाली पेट पानी में भिगोय हुए काले चने का सेवन करेंगी, तो शरीर में खून की कमी नहीं होगी। मूड स्विंग्स की परेशानी दूर हो सकती है। यह मेनोपॉज के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।

4 क्या आप जानते हैं कि काला चना वजन घटाने में मदद कर सकता है? जी हां, यदि आप भी वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं, तो अपनी डाइटिशियन से इस बारे में जरूर पूछें कि आप काला चना खा सकते हैं या नहीं। दरअसल, इसमें डाइटरी फाइबर होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है। सॉल्यूबल फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है, तो वहीं इनसॉल्यूबल फाइबर कब्ज, पाचन से संबंधित समस्याओं से बचा सकता है।

5 चूंकि काला चना में मैग्नीशियम, फॉलेट होता है, जो हार्ट के लिए बेहद ही हेल्दी माने गए हैं। ब्लड वेसल्स को काला चना मजबूत बना सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटा सकता है। हार्ट की सेहत को दुरुस्त रख सकता है। हार्ट डिजीज से बचना चाहते हैं, तो प्रतिदिन खाली पेट सुबह में एक मुट्ठी काला चना (subah khali pet kale chane khane ke fayde in Hindi) जरूर खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source