सर्दियों में जरूर खाएं काले रंग की ये सब्जी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर

Black Carrot Benefits: काले रंग की यह सब्जी सर्दियों में आपको कई बीमारियों से दूर रख सकती है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 10, 2023 5:34 PM IST

Benefits Of Black Carrot: सर्दियों के मौसम में हम कई तरह की रंग-बिरंगी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। गाजर सर्दियों में पाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दियों में लोग गाजर का सूप, जूस, सब्जी, हलवा और अचार आदि बनाकर खाते हैं। आपने लाल और नारंगी रंग की गाजर का सेवन तो किया होगा। लेकिन क्या आपने काली गाजर का सेवन किया है? जी हां, गाजर सिर्फ लाल ही नहीं, बल्कि काले रंग की भी होती है। काली गाजर का सेवन कांजी और हलवा के रूप में किया जाता है। यह सेहत के लिए लाल गाजर से भी ज्यादा फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, एंथोसियानिंस और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह पेट से लेकर दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों में काली गाजर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में काली गाजर खाने के फायदों के बारे में।

दिल को रखे हेल्दी

काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है और नसों को आराम मिलता है। यह दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मददगार होती है।

पाचन में सुधार

सर्दियों में काली गाजर का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस कब्ज एसिडिटी और फ्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

सर्दियों में काली गाजर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

काली गाजर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। एनसीबीआई द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि काली गाजर में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें फेनोलिक कंपाउंड की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह डायबिटीज की समस्या में लाभकारी होती है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो, अपनी डाइट में काली गाजर को शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो वजन को बढ़ाने से रोकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मददगार है, जिससे शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.