
Also Read
Avocado Paratha
Benefits of Avocado : एवोकाडो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि,यह थोड़ा महंगा फल होता है, जिसकी वजह से यह बजट के बाहर जा सकता है, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो सर्दियों में एवोकाडो परांठा शामिल कर सकते हैं। यह सर्दियों के हिसाब से सही भी है और हेल्दी भी है। पराठे लंबे समय से पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मुख्य फूड रहा है, जो ठंडी सुबह में लगातार एनर्जी देते हैं। स्टडीज़ से पता चलता है कि फिलिंग में एवोकाडो का इस्तेमाल करने से बॉडी को हेल्दी फैट मिलते हैं जो पेट भरने और लगातार एनर्जी देने में मदद करते हैं। जबकि पालक, मेथी या बथुआ जैसी हरी सब्जियां आयरन और फोलेट देती हैं, ये पोषक तत्व अक्सर मौसमी खाने के दौरान ज़रूरी होते हैं।
एवोकाडो के परांठे अगर आप खाते हैं, तो यह आपके दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह LDL यानि खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है और HDL यानि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसके अलावा, यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप एवोकाडो की फिलिंग के साथ परांठे बनाते हैं और ऑयलिंग के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह काफी हेल्दी होता है।
एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को हेल्दी बनाने और कब्ज को बनने से रोकनेमें कारगर होता है। अगर किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या होती है या किसी को कब्ज की शिकायत बनी रहती है, तो आप एवोकाडो से बने परांठों का सेवन कर सकते हैं।
आजकल वजन को कंट्रोल करना एक बड़ी समस्या है, क्योंकि बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से वजन तेजी के साथ बढ़ता है। हालांकि, अगर आप अवोकाडो का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि एवोकाडो फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। ऐसे में आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
एवोकाडो विटामिन C और E से भरपूर होता है, जो कोलेजन के निर्माण में जरूरी होता है। कोलेजन बालों और त्वचा के लिए समान रूप से जरूरी होता है। इससे त्वचा मुलायम बनती है, साथ ही धूप से होने वाली टैनिग से भी सुरक्षित रहती है।
एक बड़े बाउल में आटा, नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च और कटी हुई हरी सब्जियां डालें। अब इसमें मैश किया हुआ एवोकाडो और नींबू का रस डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए रख दें। फिर आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं। अब इन्हें बेलने के बाद इन्हें तवे पर डालें और मीडियम आंच में तेल लगाकर सेक लें। फिर दूसरी तरफ पलटें और पराठे को दूसरी तरफ से भी सेक लें। अब परांठा तैयार है। इसे दही या चटनी के साथ परोसें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।