
Also Read
Doodh me BadamUubal Kar Khane ke Fayde| कुछ तो खास बात है बादाम में जो इसे इतना हेल्दी माना जाता है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को डॉक्टर रोजाना बादाम खाने की सलाह देते हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि लोग कहते हैं कि रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, दिल स्वस्थ रहता है और शरीर को दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है। हालांकि बादाम के फायदे केवल दिमाग को तेज करने तक सीमित नहीं हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दूध का सेवन भी जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, बादाम और दूध दोनों ही पोषण का खजाना माने जाते हैं। जब इनका एक साथ सेवन किया जाता है, तो शरीर को कई अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। दूध के साथ बादाम लेने से शरीर को बेहतर पोषण मिलता है, ताकत बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में शरीर पर सकारात्मक असर दिखने लगता है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।
दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो नींद लाने वाले हार्मोन को बढ़ाता है। वहीं बादाम में मौजूद मैग्नीशियम नसों को शांत करता है। ऐसे में रात को सोने से पहले बादाम वाला गुनगुना दूध पीने से शारीरिक वह मानसिक तनाव कम होता है और गहरी व सुकून भरी नींद आती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही नींद आना जरूरी है और उसके लिए आपको बादाम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
(और पढ़ें - नींद न आने से कौन सी बीमारियां होती हैं)
बादाम को ब्रेन फूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाते हैं। ऐसे में दूध के साथ बादाम खाने से दिमाग को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और मानसिक थकान कम होती है। इसलिए बचपन से ही बादाम खिलाने की सलाह दी जाती है।
(और पढ़ें - ब्रेन की पावर बढ़ाने वाले फूड्स)
दूध कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है और हड्डियों को मजबूती देता है। तो वहीं बादाम में फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द की समस्या दूर हो जाती है। मजबूत हड्डियां शरीर के ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं और इसलिए बादाम का सेवन करना अच्छा विकल्प है।
दूध में उबले हुए बादाम पचाने क्रिया को आसान बनाते हैं। वहीं दूध के साथ ही इनका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और गैस, कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं में सुधार होने लगता है। ऐसे में इसका नियमित रूप से सेवन करने से पाचन को अच्छा बनाए रखने में मदद मिलती है। शरीर में कई बीमारियां जैसे कब्ज, दस्त, सीने में जलन, गैस बनना आदि पाचन सही न होने के कारण ही होती हैं।
बादाम और दूध दोनों ही हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और सुबह उठते ही ताजगी महसूस होती है। आपको थकान नहीं होती और आप अपने दिन की शुरुआत सही ढंग से कर पाते हैं। शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।