Ghee Before Sleep: क्या सर्दियों की रात को एक चम्मच देसी घी खाना सही है? जानें इससे क्या फायदे मिलेंगे

Raat ko Desi Ghee Khane ke Fayde: सर्दियों की रात को देसी घी का सेवन करने बेहद फायदेमंद बताया गया है, लेकिन कुछ लोग इसे सुरक्षित नहीं मानते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको बताएंगे सर्दियों की रात को सोने से पहले देसी घी खाने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 3, 2025 10:18 AM IST

Benefit of Taking One Spoon Desi Ghee Before Sleep in Winters: आजकल बैड लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसी चीजों के कारण हमारे स्वास्थ्य पर उसका प्रभाव पड़ता जा रहा है। इसके कारण कुछ लोगों को हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगी हैं। आजकल बहुत से लोगों को रात को देर तक स्क्रीन यूज करने की आदत पड़ गई है, जिससे नींद पर भी उल्टा प्रभाव पड़ता जा रहा है। क्या आप भी रात भर करवटें बदलती रहती हैं? और नींद मानो कहीं खो गई हो ऐसा महसूस होती हैं? जैसे-तैसे 1-2 घंटे नींद आ भी जाती है, लेकिन सुबह उठते ही ऑफिस व घर का काम करना किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा लगता है?

अगर हां तो आज से ही रात को सोने से पहले एक चम्मच घी खाना शुरू कर दीजिए। हम भारतीयों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले घी को स्वास्थ्य का खजाना कहा जाता है। आयुर्वेद भी इसे सर्वोत्तम औषधि कहता है। अगर आप रात को सोने से पहले सिर्फ 1 चम्मच देसी घी सेवन करते हैं, तो यह आपकी नींद से लेकर पाचन तक कई तरह से शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। यह तरीका सरल है, स्वादिष्ट है और आपकी दिनभर की थकान को भी मिटा देने वाला है।

गहरी और अच्छी नींद लाए

घी में स्वस्थ वसा मौजूद होता है, जो मस्तिष्क को शांत करता है और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में जब आप सोने से पहले 1 चम्मच घी खाते हैं तो आपको तनाव कम महसूस होता है, दिमाग को आराम मिलता है और नींद जल्दी तथा गहरी आती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिनकी रात में बार-बार नींद टूटती है।

(और पढ़ें - खाली पेट देसी घी के फायदे)

पाचन शक्ति मजबूत बनाए

रात को घी खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, जिस कारण भोजन को अच्छी तरह पचने में मदद मिलती है। यह कब्ज को कम करता है, पेट को हल्का रखता है और सुबह की शुरुआत को बेहतर बनाता है। वहीं जिन लोगों को एसिडिटी या पेट भारी लगने की समस्या है, उनके लिए यह तरीका खास तौर से लाभकारी सिद्ध होता है।

त्वचा को चमकदार बनाए

सभी गुणों के साथ घी प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी है। ऐसे में अदर आप सोने से पहले 1 चम्मच घी खाते हैं तो शरीर पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है, रूखापन कम होता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगता है। इसलिए अच्छी और हेल्दी स्किन के लिए देसी घी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

याददाश्त को तेज बनाए

घी मस्तिष्क के लिए एक सुपर-फूड है। इसमें ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो ब्रेन सेल्स को पोषण देते हैं। ऐसे में रात को नियमित सेवन से याददाश्त सुधरती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और मानसिक थकान कम महसूस होती है। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद लाभदायक सिद्ध होता है।

ऐसे करें सेवन

देसी घी का सही इस्तेमाल करने का तरीका दूध के साथ है, आप एक गिलास गुनगुने दूध में हल्के मीठे के साथ घी ले सकते हैं। अगर आप मीठा नहीं लेना चाहते हैं, तो भी कोई बात नहीं आप बिना मीठा डाले गुनगुने दूध में एक चम्मच देसी घी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको घर पर बनाए गए देसी घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि बिना किसी मिलावट के शुद्ध घी का सेवन करने से आपको ज्यादा लाभ मिल सकें।

साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, खांसी या फिर हेल्थ से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो घी का सेवन करने से पहले एक बार आपको इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह लिए घी का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source