Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोई चिकन खाए या न खाए लेकिन अमूमन देखा जाता है कि अंडा हर कोई खाना पसंद करता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों या प्रोटीन की कमी हो जाती है तो डॉक्टर अंडे खाने की सलाह देते हैं। यह सुनकर मरीज बाजार जाकर मुर्गी के अंडे लाकर खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बत्तख के अंडे मुर्गी के अंडों से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बत्तख के अंडे न्यूट्रीशन का सीधा स्त्रोत हैं। इन अंडों की पीली जर्दी यह साफ बताती है कि इनमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड तो होता ही है साथ ही इनमें विटामिन ए भी मुर्गी के अंडों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक होता है।
बत्तख के अंडे, मुर्गी के अंडों की तुलना में काफी बड़े होते हैं। वैसे बत्तख के अंडे आपको दिखने में छोटे लग सकते हैं लेकिन ये मुर्गी के अंडों के स्टेंर्ड साइज से करीब 50 प्रतिशत तक बड़े होते हैं। बत्तख के अंडे कई प्रकार के रंगों में आते हैं, ज्यादातर नस्ल से भिन्न होते हैं। इनका शेल यानि कि छिलका, चिकन अंडे की तुलना में काफी मोटा है। जिसके चलते कई बार इसे तोड़ना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इनकी मोटी शेल इन्हें चिकन के अंडे की तुलना में लंबे समय तक सुरक्षित रख पाती है।
जब आप बत्तख के अंडों को पहली बार खाएंगे तो आपको इनका टेस्ट थोड़ा अजीब लग सकता है, ऐसे में आप इन्हें मसालों के साथ मिलाकर या फ्राई कर खा सकते हैं। आप बत्तख के अंडों को भी मुर्गी के अंडों की तरह सेवन कर सकते हैं। यानि कि आप अंडे की करी, ऑमलेट, उबालकर और पैन में फ्राई कर इनका सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन्हें मशरूम, पालक और बेल पेपर के साथ सलाद के रूप मे भी खा सकते हैं।
1.बत्तख के अंडों में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होने के साथ ही ये बैक्टीरिया मुक्त भी होते हैं। इन अंडों में कई ऐसे हानिकारक बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने की क्षमता होती है जो कि हमारे शरीर में भ्रूण के विकास में बहुत ज्यादा अवरोधक के रूप में काम करते हैं।
2. जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उनके लिए बत्तख के अंडे खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से हड्डियों में दर्द, और कमजोरी की समस्या दूर होती है।
3. बत्तख के अंडों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह एंग्जाइटी और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है।
4. मुर्गी के अंडों की तुलना में बत्तख के अंडों में फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जो प्रेगनेंसी में आने वाली दिक्कतों , कैंसर के खतरे को कम करता है।