सर्दियों में रोजाना खाएं सूखा नारियल, जोड़ों का दर्द होगा दूर, पास भी नहीं भटकेगी सर्दी-खांसी
सर्दियों में रोजाना खाएं सूखा नारियल, जोड़ों का दर्द होगा दूर, पास भी नहीं भटकेगी सर्दी-खांसी
Benefits of Dry Coconut Every Day in Winter: सर्दियों में अगर आप रोजाना सूखा नारियल खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और डाइजेशन (Sardiyo main Dry Coconut Khane ke Fayde) भी बेहतर बनता है।
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : December 19, 2025 9:39 AM IST
Benefits of eating dried coconut in winter : सर्दियों में अगर आप भी सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करते हैं तो डाइट में सूखा नारियल शामिल करें। आयुर्वेद में सर्दियों के लिए उष्ण तासीर, ऊर्जा देने वाले और बलवर्धक आहार की सलाह दी जाती है और सूखे नारियल (Dry Coconut) में ये सभी गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में सूखा नारियल खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम की परेशानी दूर होती है।
आइए आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने से जानते हैं सर्दियों में सूखा नारियल खाने (Sardiyo Mein Sukha Nariyal Khane ke Fayde) के फायदों के बारे में।
सर्दियों में सूखा नारियल खाने के फायदे- Benefits of eating dried coconut in winter
आयुर्वेद के अनुसार, सूखा नारियल उष्ण प्रभाव वाला फूड होता है। सर्दियों में सूखा नारियल खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। जिन लोगों को सर्दियों में अक्सर हाथ- पैर ठंडे रहने की समस्या रहती है, उन्हें सूखा नारियल जरूर खाना चाहिए।
सर्दियों में सर्दी-खांसी, फ्लू और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ भी कई गुणा बढ़ा जाता है। सूखा नारियल खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल का निर्माण करता है। इससे सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा कम होता है। सर्दी- खांसी से बचाव के लिए सूखा नारियल खाना बच्चों और बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है।
सर्द हवाओं के कारण जोड़ों और कमर दर्द की समस्या आम होती है। सर्दियों में ये समस्या वात दोष बढ़ने के कारण होती है। सूखा नारियल शरीर के वात दोष को भी नियंत्रित करता है। सर्दियों में सूखे नारियल और अदरक को मिलाकर खाने से कमर व जोड़ों का दर्द दूर होता है।
आपको ये बात जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन सूखी नारियल प्राकृतिक रूप से एनर्जी को बूस्ट कर सकता है। इसमें मौजूद MCTs (Medium Chain Triglycerides) इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। सर्दियों में होने वाली थकान और कमजोरी दूर करने के लिए सूखे नारियल को गुनगुने दूध के साथ लें।
सर्दियों में होने वाली ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने में भी सूखा नारियल फायदेमंद होता है। सूखा नारियल खाने से स्किन को अंदर से मॉइस्चर मिलता है और ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। सर्दियों में सूखा नारियल खाने से स्किन मुलायम बनती है। ये चेहरे की झाइयों और झुर्रियों को भी घटाता है।
सर्दियों में सूखा नारियल खाने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट 10 से 12 ग्राम कच्चा सूखा नारियल खाने से पाचन क्रिया सही रहती है।
- जोड़ों के दर्द से परेशान लोग सूखे नारियल को गुड़ में मिलाकर खा सकते हैं।
- रात को गुनगुने दूध में 1 चम्मच कच्चा सूखा नारियल मिलाकर बच्चों को दिया जा सकता है।
You may like to read
Highlights
सर्दियों में सूखा नारियल खाना बहुत फायदेमंद होता है।
सूखा नारियल शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है।
सर्दियों में सूखा नारियल खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.