... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 24, 2020 5:46 PM IST
औषधि से कम नहीं है सहजन, फायदेमंद होने के साथ-साथ होते हैं इसके ये नुकसान
Benefits of Drumsticks : सहजन (Sehjan) के बिना सांभर का स्वाद अधूरा सा लगता है। अधिकतर लोग सांभर में सहजन का इस्तेमाल करते हैं। सहजन सिर्फ सांभर का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी काफी गुणकारी (Benefits of Drumsticks) है। आयुर्वेद में सहजन का इस्तेमाल औषधि के रूप में करते हैं। भारत में सहजन का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। सहजन का फल ही नहीं, बल्कि इसके फूल और पत्तियों का भी लोग सेवन करते हैं। डायबिटीज (Drumsticks for Diabetes) के मरीजों के लिए सहजन की पत्तियां (Sahjan Leaf) काफी फायदेमंद होती हैं।
इसका सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सहजन कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और पोटैशियम इत्यादि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ना सिर्फ सहजन के (Benefits of Drumsticks) फायदे बताएंगे, बल्कि सहजन से होने वाले नुकसान (Side Effects of Drumsticks) भी विस्तार से बताएंगे।
इसमें फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैगनीज, सोडियम, जिंक, सेलेनियम इत्यादि जैसे पोषत तत्वों से भरपूर होता है। सहजन का सेवन जब आप करते हैं, तो ये सभी पोषक तत्व आपको मिलते हैं।
साइटिका और गठिया (Drumsticks for Arthritis) के रोगियों के लिए सहजन काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए सहजन की छाल का पाउडर बना लें। एक चम्मच सहजन के पाउडर में एक चम्मच शहद (Drumsticks and Honey) मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वात और कफ (Cold and Cough) की समस्या ठीक होती है। इसके साथ ही आप सहजन की पत्तियों का काढ़ा (Drumsticks Herbal Tea) बनाकर पी सकते हैं। इसका काढ़ा पीने से आपको साइटिका और गठिया की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
किसी प्रकार का मोच लगने पर भी आप सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोच में इसका इस्तेमाल करने के लिए सहजन की पत्तियों से लुगदी तैयार करें। इसमें सरसों का तेल डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। इस पेस्ट को मोच वाले जगह पर लगाएं। इससे मोच की समस्या से राहत मिलेगा।
सहजन में राइबोफ्लेविन की प्रचुर मात्रा होती है। राइबोफ्लेविन, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। सहजन का सेवन किसी भी रूप में करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है। डॉक्टर्स की सलाह लेने पर आप सहजन की पत्तियों की गोलियां बनाकर खा सकते हैं।
इम्यूनिटी पावर (Immunity Booster Diet) को बूस्ट करने में सहजन अमृत के समान है। इसके सेवन से आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप सहजन का अधिक सेवन करेंगे, तो यह भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर (Fiber) पाया जाता है। इसलिए यह पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। सहजन के फलों की सब्जियों का सेवन करने से आंत से संबंधित परेशानियां नहीं होती है। सहजन का सेवन करने से कब्ज (Constipation Problem), गैस और बवासीर की समस्या से आपको तुरंत (Drumsticks for Constipation) राहत मिलेगी।
दूध के साथ गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान
वायरल इंफेक्शन के लिए रामबाण है आयोडीन, नमक के इन 6 चीजों से कर सकते हैं प्राप्त
मांस से नहीं बल्कि इन फलों के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी होगी दूर
क्या विटामिन डी कोरोनावायरस के संक्रमण को करता है प्रभावित? इन डायट से करें इसकी पूर्ति