दूध में डालकर करें अखरोट का सेवन, सेहत को होंगे ये 4 अद्भुत लाभ

अखरोट खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं, लेकिन जब आप अखरोट को दूध में उबालकर पीते हैं, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। जानते हैं, दूध में अखरोट (Walnut Milk) डालकर पीने के फायदों के बारे में यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 14, 2020 8:01 AM IST

Benefits Of Walnut Milk: अखरोट (Walnut) को ब्रेन फूड कहा गया है, क्योंकि यह दिमाग की कार्य क्षमता को बूस्ट करता है। इसे खाने से याद्दाश्त भी तेज होता है। कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर अखरोट में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद (Walnut benefits) होते हैं। इसके अलावा, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में होता है, दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। अखरोट खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं, लेकिन जब आप अखरोट को दूध के साथ मिलाकर खाते हैं, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं, दूध में अखरोट (Walnut Milk) डालकर पीने के फायदों के बारे (Health Benefits Of Walnut Milk in hindi) में यहां....

सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ड्राई फ्रूट्स (Health benefits of Dry fruits) 

ड्राई फ्रूट्स का सेवन आमतौर पर लोग हर दिन नहीं करते हैं, क्योंकि ये महंगे भी काफी होते हैं। अक्सर लोग खीर, सेवई या मिठाई बनाते समय इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, किशमिश, अखरोट, बादाम आदि का सेवन हर दिन थोड़ा-थोड़ा करने से लाभ होता है। इससे आप कई रोगों से बचे रहते हैं। ड्राई फ्रूट जैसे अखरोट को यदि आप दूध के साथ मिलाकर खाते हैं, तो सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। अखरोट में पोषक तत्व काफी होते हैं और जब इसे दूध में मिलाकर पिया जाता है, तो इसके लाभ कई गुणा बढ़ जाते हैं। जानिए, दूध में अखरोट को उबालकर पीने के फायदे (akhrot wala doodh peene ke fayde)....

अखरोट वाला दूध पीने के फायदे (Benefits Of Walnut Milk in hindi) 

कैंसर से होगा बचाव

अखरोट को अगर आप दूध में उबाल कर पीते हैं, तो इससे शरीर में कैंसर सेल्स (Cancer) का निर्माण नहीं होता है। अखरोट में मौजूद एंटी कैंसर गुण आपको कई जानलेवा कैंसर के जोखिम से बचाते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार आप एक गिलास दूध में एक से दो अखरोट का पाउडर बनाकर उबालें। इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन (akhrot wala doodh peene ke fayde) करें।

हार्ट को रखे हेल्दी

अखरोट में दिल को हेल्दी रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल भी संतुलित रहता है। हृदय रोगों से बचे रहना चाहते हैं, तो दूध पीते समय अखरोट खाएं। इसे आप दूध में उबाल कर भी पी सकते हैं।

स्किन को रखे जवां

एंटी एजिंग प्रभावों और कम उम्र में ही स्किन पर होने वाली लकीरों से बचे रहना चाहती हैं, तो अखरोट वाला दूध का सेवन करें। त्वचा लंबी उम्र तक जवां नजर आएगी। दूध और अखरोट में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इन दोनों को साथ में मिलाकर पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। त्वचा में कसाव, निखार आता है।

डायबिटीज से होता है बचाव

कई शोध में यह बात सामने आई है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स के सेवन से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसमें अखरोट डायबिटीज में सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खासकर, दूध और अखरोट साथ में खाने से काफी हद तक डायबिटीज होने का जोखिम कम होता है। दूध में अखरोट मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इस तरह से आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रह सकते हैं।

अखरोट खाने के फायदे (benefits of walnut in hindi)

मेटाबॉल्जिम में हो सुधार।

अखरोट खाने से वजन होता है कम।

त्वचा रखे हरदम जवां और ग्लोइंग।

दिल की सेहत रहती है अच्छी और हृदय की गतिविधियों में सुधार होता है।

अखरोट खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत।

रोज़ पीएं बादाम वाला दूध, इम्यूनिटी बढ़ेगी और होगें ये 5 फायदे

शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वजन कम करने के लिए रोज खाएं अखरोट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source