
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 1, 2023 9:41 AM IST
Benefits of drinking turmeric milk in winter: सर्दियों का मौसम ठंडा होने के कारण इस दौरान हमारे बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। आपने भी देखा होगा कि सर्दियों के मौसम में हमें बार-बार सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इन कोमन बीमारियों के अलावा भी ठंड के मौसम में कई प्रकार के इन्फेक्शन व अन्य कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ये बीमारियां होने का खतरा बढ़ने के पीछे का एक कारण खराब डाइट का होना या फिर बदलते मौसम के साथ अपनी डाइट में बदलाव न करना भी है।
हम रोज दूध पीते हैं, लेकिन सर्दियां आते ही हमें दूध पीने में भी बदलाव कर लेने चाहिए और सिंपल दूध न पीकर उसमें थोड़ी हल्दी डाल लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रोजाना हल्दी वाला दूध पीकर किन बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
शरीर में तेजी से बढ़ रहे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन भी किया जा सकता है, क्योंकि इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे आपको अपने ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल पाने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दियों में ज्यादा दिक्कत रहती है, क्योंकि सर्दियों में खाए जाने वाले कुछ फूड्स तेजी से ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ा देते हैं। ठंड के दिनों में आप लो फैट मिल्क में हल्दी डालकर उसका सेवन कर सकते हैं, जिसमें मौजूद करक्यूमिन आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करेगा।
देखा गया है कि कुछ लोगों में सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक व अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, रोजाना सर्दियों की रात को लो फैट मिल्क में हल्दी मिक्स करके उसका सेवन करने से कुछ हद तक इस बीमारी का खतरा कम हो सकता है।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हल्दी वाले दूध का सेवन करना आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचा सकता है। हल्दी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं।
हल्दी को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों को लिए भी जाना जाता है, जो इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम की मदद करती है। सर्दियों में अक्सर इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है और इनसे निपटने के लिए आपको हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।