
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2025 12:17 PM IST
Tomato juice empty stomach benefits: टमाटर की सब्जी का इस्तेमाल किचन में लगभग रोज ही होता है। दाल से लेकर चटनी (Chutney) औऱ सलाद, अलग-अलग तरीकों से टमाटर का सेवन लोग करते हैं। टमाटर अलग-अलग डिशेज का फ्लेवर बढ़ाने का काम करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि टमाटर खाने से आपकी स्किन हेल्थ भी बेहतर बनती है। लाल-रसीले टमाटरों में लाइकोपीन पाया जाता है जो शरीर को अंदर से साफ करने (Body detox) और टॉक्सिंस के नुकसान से बचाने का काम करता है। टमाटर उन फूड्स में से है जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा सबसे अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में टमाटरों का सेवन आपको बीमारियों से बचने में मदद करता है।
टमाटर खाने की तरह टमाटर का जूस पीना भी स्वास्थ्य के लिए कई लिहाज से फायदेमंद होता है। टमाटर का जूस रोजाना सुबह पीने से हेल्थ को बेहतर तरीके से फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना टमाटर का जूस क्यों पीना चाहिए (Tamatar ka juice khali pet kyun peena chahiye) और क्या है टमाटर का जूस बनाने का सही तरीका।
डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को कम रखने के लिए टमाटर का जूस पीना बहुत लाभकारी साबित होता है। दरअसल, टमाटर एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाला फूड है। टमाटर में डाइटरी फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर भी अधिक होता है। ये सभी तत्व हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद होती है।
स्किन की खोयी हुई चमक वापस पाने और स्किन पर ग्लो लाने के लिए आप टमाटरों का जूस पी सकते हैं। टमाटरों में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी स्किन को रिपेयर करने और फ्री-रैडिकल्स के नुकसान से बचाने के लिए टमाटरों का जूस बहुत लाभकारी हो सकते हैं। टमाटर का जूस खाली पेट पीने से स्किन पर झुर्रियां रोकने में भी मदद होती है।
सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप रोजाना टमाटर का जूस पी सकते हैं।
नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए टमाटर का जूस पीना मददगार होता है। इसी तरह हाई ब्लड प्रेशर लेवल को भी कम रखने में टमाटर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। टमाटरों में पोटैशियम भी पाया जाचा है जो हार्ट के लिए बहुत लाभकारी होता है। इन सब कारणों से हार्ट हेल्थ के लिए टमाटर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना टमाटर का जूस पी सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।