प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, मां-बच्चे दोनों के लिए है लाभकारी

Saffron Milk Benefits In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, मां-बच्चे दोनों के लिए है लाभकारी

Written by priya mishra |Published : May 4, 2025 8:05 AM IST

Benefits Of Saffron Milk In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, इस दौरान आप जो कुछ भी खाती-पीती हैं, उसका असर आपके साथ-साथ गर्भस्थ शिशु की सेहत भी पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए कुछ मसाले बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन मसालों में केसर भी शामिल है। जी हां, प्रेग्नेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही, भ्रूण के बेहतर विकास में भी मददगार होते हैं। प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, न्यूट्रीशाला की डायटीशियन रक्षिता मेहरा से जानते हैं प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदों के बारे में  (Pregnancy Me Kesar Wala Doodh Peene Ke Fayde) -

मूड को बेहतर करे

प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से मूड को बेहतर करने और मूड स्विंग्स को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, केसर में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं, जिससे यह मूड को बेहतर बनाने में मददगार होता है। प्रेग्नेंसी में नियमित रूप से केसर वाले दूध का सेवन करने से मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र दुरुस्त रखे

प्रेग्नेंसी में कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। ऐसे में केसर वाला दूध पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

प्रेग्नेंसी में केसर वाले दूध का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, केसर में पोटेशियम और क्रोसेटिन होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य को फायदा होता है।

बेहतर नींद लाने में मददगार

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें सेरोटोनिन स्तर को बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो नींद लाने में मदद करते हैं।

दर्द और क्रैंप्स से राहत दिलाए

प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को अक्सर पेट में दर्द और क्रैंप्स की शिकायत रहती है। केसर का दूध पीने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे दर्द में राहत मिलती है। यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।