
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : November 14, 2025 8:48 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Kishmish ka Pani Pine ke Fayde: किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक और प्रोटीन पाए जाते हैं। किशमिश में विटामिन बी1, बी3, बी5 और सी पाए जाते हैं। वैसे तो किशमिश का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप किशमिश का पानी भी पी सकते हैं। किशमिश का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप सर्दियों में रोजाना किशमिश का पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। साथ ही, हार्ट और लिवर हेल्थ में भी सुधार होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं किशमिश का पानी पीने के फायदे (Kishmish ka Pani Pine ke Fayde)-
किशमिश में फाइबर अधिक होता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना किशमिश का पानी पिएंगे तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। किशमिश का पानी पीने से गैस, अपच और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। सर्दियों में कब्ज बनी रहती है, तो किशमिश का पानी जरूर पिएं।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश का पानी पीने से वेट गेन में काफी मदद मिलती है। इस पानी को पीने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। किशमिश का पानी पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में किशमिश का पानी पीना फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। रोजाना किशमिश का पानी पीने से आप जल्दी बीमार भी नहीं पड़ेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।