
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : September 24, 2025 1:13 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Anar Juice Peene ke Fayde: अनार का जूस हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं। अगर आप नियमित रूप से अनार का जूस पिएंगे, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और खून की कमी दूर होगी। अनार के जूस में आयरन होता है। रोजाना अनार का जूस पीने से आपको संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। रोज सुबह अनार का जूस पीने से शरीर, अनार में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खाली पेट अनार का जूस पीने के फायदे (Khali Pet Anar ka Juice Peene ke Fayde)-
अगर आप रोज सुबह खाली पेट अनार का जूस पिएंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होगा। अनार के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, हृदय को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अनार का जूस पीने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है।
अनार का जूस पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। रोज सुबह अनार का जूस पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इससे आंतों की सेहत बेहतर बनती है।
अनार का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे व्यक्ति को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।