Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Warm Water Benefits in Hindi: जब से हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता आई है, तब से ज्यादातर लोगों से गर्म पानी पीना शुरू कर दिया है। लोगों ने रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी शुरू कर दिया है। पहले ज्यादातर लोग सुबह उठने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लिया करते थे। लेकिन, अब ज्यादातर लोग गर्म पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। गर्म पानी पीने से न सिर्फ बॉडीडिटॉक्स होती है। इससे सेहत में भी सुधार होता है। गर्म पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप रोज सुबह गर्म पानी पिएंगे तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इससे पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वैसे तो सभी मौसमों में गर्म पानी पिया जा सकता है। लेकिन, सर्दियों में रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशनक्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीतामुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में गर्म पानी पीने के फायदे (Sardiyo me GarmPani Pine keFayde)-
सर्दियों में आपको रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करेंगे, तो इससे वेटलॉस में मदद मिल सकती है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे वेटलॉस में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी को भी आसानी से कम किया जा सकता है। ओवरवेट या मोटापे से परेशान लोग रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़कर पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करते रहेंगे, तो इससे कई रोगों से भी बचाव होता है। सर्दियों में रोज सुबह गर्म पानी से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे लिवर और किडनी भी डिटॉक्स होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को सुबह खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।
सर्दियों में रोज सुबह गर्म पानी पीने से त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है। गर्म पानी पीने से मुंहासों की समस्या ठीक होती है। अगर आप रोज सुबह गर्म पानी पिएंगे तो इससे स्किनहेल्दी बनी रहती है। गर्म पानी पीने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है और स्किनक्लीन नजर आती है। इसलिए गर्म पानी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। गर्म पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और ग्लो करती है। गर्म पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।
अगर आपको सर्दियों में कब्ज या अपच जैसी समस्याएं बनी रहती हैं, तो रोज सुबह गर्म पानी जरूर पिएं। गर्म पानी पीने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी पेट और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पिएंगे, तो इससे पेट आसानी से साफ होगा और कब्ज से छुटकारा मिलेगा। रोज सुबह गर्म पानी पीने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं। इसलिए पाचन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अपनी रोज की डाइट में गर्म पानी जरूर शामिल करें। इससे पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर होने लगेंगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।