
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 27, 2025 12:57 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Neem ka Pani Peene ke Fayde: नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी समेत कई गुण पाए जाते हैं। नीम की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नीम की पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और सैपोनिन भी होते हैं। इसलिए नीम की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई लोग नीम की पत्तियों को सीधे तौर पर चबा लेते हैं। आप नीम की पत्तियों का पानी बनाकर भी पी सकते हैं। नीम की पत्तियों का पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं नीम के पत्तों का पानी पीने के फायदे (Neem Leaves Water Benefits in Hindi)-
नीम की पत्तियों का पानी पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए आप रोजाना नीम की पत्तियों का पानी पी सकते हैं। इससे ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। नीम का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों का पानी पीने से कई रोगों से बचाव होता है। इससे संक्रमण और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं ठीक होती हैं।
नीम का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। अगर आप रोजाना नीम के पत्तों का पानी पिएंगे, तो शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाएंगे। नीम के पत्तों का पानी पीने से अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं और शरीर साफ होता है। नीम का पानी लिवर और किडनी को भी साफ करता है।
नीम का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना नीम का पानी पिएंगे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। आप टोनर के तौर पर भी नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप नीम के पानी को 2-3 सप्ताह तक लगातार पिएं। तभी आपको सेहत और त्वचा पर फर्क देखने को मिलेगा। आप रोजाना नीम का पानी पी सकते हैं।
सुबह खाली पेट नीम का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर नीम की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
इसके लिए आप एक पैन में पानी लें। इसमें नीम की पत्तियों को उबालें और फिर छानकर पी लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।