सुबह खाली पेट मूंग दाल का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, ब्लड शुगर और मोटापा रहेगा कंट्रोल

Moong Dal Water Benefits: मूंग दाल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 13, 2025 12:44 PM IST

Moong Dal Water Benefits In Hindi: मूंग की दाल न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम,फॉस्फोरस, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, नियासिन और थायमिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आप मूंग दाल को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग मूंग की दाल को रोटी या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, मूंग की दाल का सेवन खिचड़ी, पापड़, हलवे के रूप में भी किया जाता है। लेकिन क्या आप मूंग की दाल का पानी पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, इसके मूंग की दाल का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्री फिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं मूंग दाल का पानी पीने के फायदे (Moong Dal Ka Pani Pine Ke Fayde) और इसे बनाने के तरीका -

इम्यूनिटी मजबूत करे

मूंग दाल का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार करे

मूंग की दाल का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र में सुधार करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूंग दाल का पानी शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाना में मदद मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए मूंग दाल के पानी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में अचानक से इंसुलिन स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है।

कमजोरी दूर करे

अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस होती है, मूंग दाल के पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन और प्रोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे।

कैसे बनाएं मूंग दाल का पानी?

मूंग दाल का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप आधी कटोरी मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें। अब एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी और मूंग दाल डालें। इसमें एक चुटकी हल्‍दी और स्‍वादानुसार नमक डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद दाल को अच्छे से मैश कर लें। अब आपका मूंग दाल का पानी सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source