
Also Read
पुदीने का पानी पीने के फायदे (Health benefits of Mint) सेहत के लिए बहुत हैं। गर्मी के मौसम में लू (Heat waves) या डिहाइड्रेशन (Mint for dehydration) से बचने के लिए पुदीने का सेवन करना बेहतर माना गया है। यद अधिक पसीना आना, त्वचा पर होने वाली जलन व खुजली (Mint For Skin) जैसी समस्याओं का भी इलाज करता है। गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलता है। पूरे शरीर को ताजगी प्रदान करता है। पुदीने में मेन्थॉल होता है। यही तत्व शरीर को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है। पुदीने का पानी पीना भी सेहत के लिए काफी हेल्दी है। यह एक हेल्दी समर ड्रिंक (Healthy summer drink) है। जानते हैं, पुदीने का पानी पीने से क्या लाभ हो सकते हैं।
अपच की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीने का पानी पिएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं।
पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह कई रोगों से बचाता है। दांतों और मसूड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के पानी से कुल्ला करें। इससे सांस की दुर्गंध भी दूर होगी। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया मरते हैं। किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव होता है।
एलर्जी या अस्थमा की समस्या से पीड़ित हैं, तो पुदीने का पानी पीने से इनके लक्षण कंट्रोल में रहते हैं। इससे सांस की नली और फेफड़े में जमा बलगम कम होता है। एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण यह ड्रिंक शरीर में होने वाली कई एलर्जी को भी कम करता है। पुदीना का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियों को डालकर उबालें। इसे ठंडा करके पी सकते हैं। आप चाहें तो बिना उबाले भी इसकी पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाएं और छानकर सेवन करें। हर दिन एक कप पुदीने का पानी पीने से अस्थमा और एलर्जी की समस्या कंट्रोल में रहती है।
यह हेल्दी ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कोरोना काल (Corona time) में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पुदीने का पानी पिएं। आप कई अन्य संक्रमणों से भी बचे रहेंगे।
गर्मी के मौसम में लोगों को सिरदर्द अधिक होता है। अधिक तापमान, तेज धूप में घूमने से भी सिरदर्द होने लगता है। पुदीने में सूदींग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर के तापमान को कम करते हैं। इससे सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।