सर्दियों की रात को गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना शुरू कर दें, सुबह उठते ही शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव

Doodh me Gud Dalne ke Fayde: सर्दियों के दिनों में दूध में चीनी की बजाय गुड़ डालकर पीना फायदेमंद रहता है, क्योंकि गुड़ में कई खास गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 21, 2025 7:15 PM IST

Benefits Of Drinking Milk And Jaggery: अधिकतर घरों में रात को सोने से पहले एक गिलास गरम दूध जरूर दिया जाता है। सोने से पहले गर्म दूध पीने की यह परंपरा खूब सारे स्वास्थ्य लाभ अपने भीतर समेटे हुई है। गर्म दूध शरीर को आराम देता है, नींद में सुधार करता है और थकान दूर करता है। तो वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं तथा पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करते हैं। खास बात है कि सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने पर लाभ कई गुना अधिक मिलते हैं। वहीं जब आप इस गर्म दूध में गुड़ मिला लेते हैं तो यह सेहत के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा बन जाता है, जो न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाने लगता है। तो आइए जानते हैं कि रोजाना रात में अपनाई जाने वाली इस आदत से आपके शरीर में कौन-से चार सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेंगे।

मजबूत होगा पाचन तंत्र (Strong Digestive System)

गुड़ मानव शरीर के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। यह आपकी पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है, खासकर वृद्ध लोगों में। जब आप इसे गर्म दूध में मिलाकर पीते हैं तो यह आंतों की सफाई करने में सहायता करने लगता है और गैस-एसिडिटी से राहत देता है। ऐसे में जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उनके लिए यह संयोजन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

(और पढ़ें - क्या डायबिटीज में गुड़ खा सकते हैं?)

शरीर को मिलती है गर्माहट और ऊर्जा (Provide Warmth and Energy)

गुड़ में प्राकृतिक रूप से आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने में मदद करते हैं। तो वहीं दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे में जब यह दोनों मिल जाते हैं और आप रात में इसका सेवन करते हैं, तब शरीर को रात भर गर्माहट मिलती रहती है और थकान दूर हो जाती है।

(और पढ़ें - गुड़ वाला दूध पीने के फायदे)

इम्यूनिटी होती है मजबूत (Boost Immunity)

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण होना आम है। ऐसे में दूध और गुड़ का मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। वहीं दूध में मौजूद विटामिन और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को सपोर्ट कर आपको स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।

त्वचा में निखार (Improve Skin)

गुड़ खून को साफ करता है और दूध स्किन को पोषण देता है। ऐसे में यह दोनों मिलाकर खून को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। साथ ही सर्दियों के मौसम में यह शरीर में नमी बनाए रखने का काम करता है, जिससे त्वचा साफ होकर ग्लो करने लगती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source