
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 22, 2023 9:25 AM IST
Benefits of Dry Dates with Milk: सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और गर्म रखने के लिए लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। सर्दियों में लोग काजू, बादाम, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन काफी मात्रा में करते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में छुहारे का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-बी6, प्रोटीन, फाइबर, आयरन मैग्नीशियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सर्दियों में दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से शरीर को दोगुना लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे।
सर्दियों में दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, दूध और छुहारे में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दियों में जुकाम और खांसी से परेशान रहते हैं, तक दूध में छुहारा उबालकर पी सकते हैं।
दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से सर्दियों में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, छुहारे में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने मदद करता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर बनती है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
सर्दियों में दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में फायदा मिल सकता है। दरअसल, छुहारे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज में शुगर क्रेविंग्स रोकने में भी मदद मिलती है।
सर्दियों में दूध के साथ छुहारे का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इससे हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।
सर्दियों में दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समायाएं दूर हो सकती हैं। दरअसल, दूध और छुहारे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है।
सर्दियों में दूध और छुहारे का सेवन करने के लिए एक पैन में गिलास दूध डालकर गर्म करें। फिर इसमें 2-3 छुहारे गुठली निकालकर डाल दें। अब इसे दूध में अच्छी तरह उबाल लें और फिर एक गिलास में निकाल लें। रोज रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.