
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : May 7, 2025 5:42 PM IST
Benefits Of Litchi Juice In Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग शेक, कोल्ड ड्रिंक और जूस आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो गर्मियों में फ्रेश और हाइड्रेटेड रहने के लिए लीची का जूस भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, यह शरीर को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में भी मदद करता है। लीची में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। लीची का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। लीची का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने लेकर वजन घटाने में मदद मिलती है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में लीची का जूस पीने के फायदे -
गर्मियों में लीची के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
लीची की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। इसके अलावा, इसमें पानी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में, गर्मियों में नियमित रूप से लीची के जूस का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह पेट की गर्मी और जलन को भी शांत करता है।
लीची के जूस में पोटैशियम मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसके सेवन ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
गर्मियों में लीची का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
लीची के जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी काफी कम होती है। साथ ही, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे पीने से बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।