सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू डालकर क्यों पीना चाहिए? मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

Lemon in Lukewarm Water: नींबू पानी अक्सर गर्मियों में पिया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सर्दियों के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएंगे तो उसके कई फायदे आपको मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 11, 2025 9:01 AM IST

Sardiyon me Gugune Pani me Nimbu Dalkar Pine ke Fayde: नींबू पानी सुनकर गर्मियां याद आ गई तो थोड़ा वापस सर्दियों में आइए। ठंड के मौसम में भी आप पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं, बस शर्त इतनी सी है कि पानी गुनगुना होना चाहिए। सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से न सिर्फ आपको यह स्वादिष्ट लगेगा, बल्कि सेहत के लिए कई फायदे भी लेकर आएगा। असल में सर्दी के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पढ़ने लगती है और जब आप गुनगुना पानी वो भी नींबू मिलाकर पीते हैं तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करने लगता है। लेकिन इसके लाभ यहां तक सीमित नहीं है। अगर आपको भी गुनगुने पानी में नींबू डालने का आइडिया अच्छा लग रहा है, तो एक बार इसके फायदे भी जान लें फिर तो आपको इस आडिया से प्यार ही हो जाएगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए (Boost Immunity)

नींबू विटामिन सी से प्रचुर मात्रा में भरा होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। सर्दियों में वायरल इंफेक्शन और खांसी-जुकाम आम होते हैं। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ नींबू का सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलता है, क्योंकि यह मिश्रण आपके इम्यून सिस्टम को सक्रिय बना देता है। अपनी इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - शरीर की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं)

पाचन तंत्र को सुधारें (Improve Digestion System)

सर्दियों में तला-भूना ज्यादा खाया जाता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। असल में यह पेट में जमा वसा को तोड़ने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह लीवर को डिडॉक्स करने में भी सहायक होता है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।

(और पढ़ें - पाचन मजबूत कैसे करें)

वजन नियंत्रण में मदद (Help Control Weight)

अगर आप वजन कम कर रहे हैं और सर्दियों में ऐसा कर पाना मुश्किल लग रहा है तो गुनगुना पानी और नींबू आपकी मदद करेगा। यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। असल में सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ नींबू का सेवन कैलोरी बर्निंग को बढ़ाता है और फैट को कम करने में मदद करता है।

स्किन और डिटॉक्सिफिकेशन (Healthy Skin And Detoxification)

नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए लाभकारी हैं। गुनगुना पानी और नींबू त्वचा को चमकदार बनाते हैं और सर्दियों में होने वाले रूखापन और फटने जैसी समस्या से बचाव करते हैं। यह मिश्रण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे अंदर से पोषण देता है। शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

कैसे करें सेवन (How to Drink)

आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट पीएं। यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इसे नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी, पाचन, वजन और स्किन सभी में आप सुधार कुछ ही दिनों में महसूस कर पाएंगे। साथ ही अगर आप इसमें चाहें तो थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं, जो स्वाद को भी बढ़ाता है। लेकिन ध्यान रहे नमक कम से कम इस्तेमाल करना है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source